पहले फंसाया, फिर लूटी अस्मत: वीडियो के दम पर धर्मांतरण की धमकी और पीड़िता का कराया अबॉर्शन

इंदौर:शहर में एक युवती के साथ दुष्कर्म, ब्लैकमेल और जबरन गर्भपात का मामला सामने आया है. पलासिया पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
पुलिस को दी शिकायत में युवती ने बताया कि उसकी पहचान सितंबर 2022 में एक युवक से हुई थी. युवक ने दोस्ती कर नौकरी दिलाने का भरोसा दिया. 20 दिसंबर 2023 को वह तिलक नगर स्थित घर पहुंचा और कथित रूप से नशीला पदार्थ देकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया.

इसके बाद वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और डर के कारण उसे अपने साथ रहने के लिए मजबूर किया. शिकायत में यह भी बताया गया कि आरोपी अलग अलग जगहों पर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाता रहा, मार्च 2024 में उसे अजमेर ले जाकर धार्मिक गतिविधियों में शामिल करने और दबाव बनाने की बात भी कही गई है. पीड़िता ने आरोप लगाया कि अक्टूबर 2024 में गर्भ ठहरने पर शादी की बात करने पर आरोपी ने मारपीट की और जबरन गर्भपात करा दिया, जिससे उसका स्वास्थ्य खराब हो गया.

जून 2025 में उसे पीथमपुर क्षेत्र में रखकर एक अन्य व्यक्ति के पास ले जाया गया, जहां कथित तौर पर कुछ अनुष्ठान कराए गए और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया. मना करने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं. मामले में आरोपी की पहचान सोहेल उर्फ लकी के रूप में हुई है, जबकि एक अन्य व्यक्ति नौशाद का नाम भी सामने आया है. हाल ही में पीड़िता एक हिंदूवादी संगठन के साथ थाने पहुंची. इस दौरान श्रीराजपूत करणी सेना से जुड़े मानसिंह राजावत, रक्षा शुक्ला, ऐश्वर्या शर्मा, गोलू मौर्य, मृत्युंजय सिंह और उदय सिलावट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे. पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

ऋचा चड्ढा ने फिर से अपने बेली डांस के शौक को जिया; गोवा में पांच दिन का इंटेंसिव कोर्स किया पूरा

Thu Apr 30 , 2026
मुंबई, 30 अप्रैल (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक बार फिर अपने पुराने शौक बेली डांस से जुड़ रही हैं। ऋचा चड्ढा ने इस बार गोवा में पांच दिन का एक खास ट्रेनिंग कोर्स किया, जिससे इस डांस फॉर्म को और गहराई से समझ सकें। कुछ साल पहले, […]

You May Like

मनोरंजन