भारत-न्यूजीलैंड मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाते सटोरिया गिरफ्तार

इंदौर: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले एक सटोरिए को लसूड़िया पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी अपने घर से मोबाइल और लैपटॉप के जरिए सट्टा साइट संचालित कर रहा था. पुलिस ने उसके कब्जे से छह मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, पेन ड्राइव, हिसाब का रजिस्टर और चार हजार रुपए नकद सहित करीब एक लाख रुपए का सामान जब्त किया है.
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंचवटी क्षेत्र स्थित मोहिनी मेंशन में एक व्यक्ति भारत न्यूजीलैंड क्रिकेट मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा है. सूचना पर लसूड़िया थाना प्रभारी राजकुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी. यहां एक व्यक्ति लैपटॉप और मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा साइट संचालित करते हुए हिसाब लिखता मिला. पूछताछ में उसने अपना नाम कमल सिंह चंदेल उम्र 49 साल निवासी ग्राम सिलखेड़ा, तहसील श्यामपुर, जिला सीहोर, हाल मुकाम मोहिनी मेंशन, पंचवटी, इंदौर बताया.
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह ऑनलाइन सट्टा खिलाने के बदले 10 प्रतिशत कमीशन लेता था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो स्मार्टफोन, चार की पैड मोबाइल, एचपी कंपनी का लैपटॉप, एक पेन ड्राइव, सट्टे के हिसाब का रजिस्टर और चार हजार रुपए नकद जब्त किए हैं. जब्त सामान की कुल कीमत करीब एक लाख रुपए बताई गई है. आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है. पुलिस अब सट्टे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और आरोपी के साथियों की जानकारी जुटा रही है. एडिशनल डीसीपी अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है. उसके साथ सट्टे के कारोबार में जुड़े अन्य लोगों की भूमिका और ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है. जांच के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी.

Next Post

मकान में अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sun Nov 1 , 2026
इंदौर:बड़ी भमोरी के राम नगर में एक मकान के अंदर अवैध रूप से गैस सिलेंडरों का भंडारण कर भरे सिलेंडरों से खाली सिलेंडरों में गैस भरने का काम किया जा रहा था. पुलिस ने शनिवार को छापा मारकर पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया. मौके से घरेलू और कमर्शियल 49 गैस सिलेंडर, […]

You May Like