इंदौर में चाकूबाजी कर युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार

इंदौर। खजराना थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना में घायल युवक रिजवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना 8 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे ताज नगर की है। सूचना मिलने पर खजराना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल कोकिलाबेन अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने पहले हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया था, लेकिन युवक की मौत के बाद हत्या की धारा बढ़ा दी गई। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वारदात में शामिल आरोपी फीनिक्स मॉल बायपास के पास मौजूद हैं।

पुलिस टीम ने घेराबंदी की तो आरोपी मोटरसाइकिल से भागने लगे, लेकिन कुछ दूर जाने पर उनकी बाइक फिसल गई और उन्हें हाथ-पैरों में चोटें आईं। पुलिस ने मौके से शाहिद उर्फ साहिल उर्फ कीचड़ (21), तोशिफ उर्फ चूहा (19), रेहान (19) और दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। एडीसीपी जोन-2 अमरेंद्र सिंह के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड लिया गया है। फिलहाल पुलिस उनसे पूछताछ कर मामले की आगे की जांच कर रही है।

Next Post

सहवाग के आतिशी शतक से भारत अंडर 19 एशिया कप के सेमीफाइनल में

Tue Nov 10 , 2026
अल अमीरात, 10 नवम्बर (वार्ता) आर्यवीर सहवाग (160) के आतिशी शतक से भारत अंडर 19 ने यूएई अंडर 19 को मंगलवार को 70 रन से रौंदकर अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। भारत ने ग्रुप ए मैच में 50 ओवर में सात विकेट पर 309 रन का […]

You May Like