स्टेशन मास्टरों की सुरक्षा व कार्यदशा पर मंथन: AISMA की केंद्रीय बैठक विशाखापट्टनम में संपन्न

इटारसी:ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन (AISMA) की केंद्रीय कमेटी की दो दिवसीय महत्वपूर्ण बैठक विशाखापट्टनम में 12 और 13 दिसंबर 2025 को संपन्न हुई। इस बैठक में देशभर से 210 स्टेशन मास्टरों ने भाग लिया, जिसमें रेलवे की संरक्षा और स्टेशन मास्टरों की कार्यदशाओं में सुधार पर व्यापक चर्चा हुई।
भोपाल मंडल की भागीदारी इस केंद्रीय बैठक में भोपाल रेल मंडल के दो स्टेशन मास्टर साथी भी शामिल हुए। इनमें मंडल सचिव दिवाकर कुमार और मंडल अध्यक्ष सी.एल. माहोर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
प्रमुख मांगें और प्रस्ताव
केंद्रीय पदाधिकारियों ने बैठक में रेलवे प्रशासन के समक्ष स्टेशन मास्टरों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण माँगे रखीं, जिनका मुख्य उद्देश्य रेलवे की संरक्षा सुनिश्चित करना है।
तीसरी लाइन: यह मांग की गई कि नई तीसरी लाइन (Third Line) के निर्माण के बाद स्टेशन पर कम से कम दो स्टेशन मास्टर (SM) की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

रात्रि ड्यूटी में कटौती: स्टेशन मास्टरों के लिए सप्ताह में रात्रि ड्यूटी की संख्या घटाकर केवल चार की जाए।ड्यूटी अवधि सीमा: देश भर में सभी स्टेशनों पर चल रही 12 घंटे की ड्यूटी प्रणाली को तत्काल समाप्त किया जाए।पदों को भरना: रेलवे की संरक्षा (Safety) को बनाए रखने के लिए स्टेशन मास्टरों के सभी खाली पदों को जल्द से जल्द भरा जाए।
मंडल सचिव दिवाकर कुमार ने बताया कि इन मांगों पर केंद्रीय स्तर पर विस्तृत चर्चा हुई है और इन्हें रेलवे बोर्ड के समक्ष मजबूती से रखा जाएगा ताकि कार्यभार कम हो और रेल परिचालन में संरक्षा बनी रहे।

Next Post

शुरुआती तेजी के बाद लुढ़के शेयर बाजार

Wed Dec 17 , 2025
मुंबई, 17 दिसंबर (वार्ता) घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती तेजी के बाद गिरावट देखी गयी और प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे दिन गिरावट में बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह के कारोबार में 210 अंक तक चढ़ने के बाद अंत में 120.21 अंक (0.14 […]

You May Like