प्रतिष्ठानों से लेकर भोजनालयों मेें खाद्य विभाग की दबिश

जबलपुर: नववर्ष में मिलावट पर शिकंजा कसने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा रविवार को कई बेकरी निर्माण एवं विक्रय प्रतिष्ठानों से लेकर गौरीघाट स्थित भोजनालयों में दबिश देकर खाद्य पदार्थों की जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंन्द्र कुमार दुबे के अनुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने रविवार को यादव कॉलोनी स्थित न्यू आजाद बेकरी से चॉकलेट पेस्ट्री, कुकीज, लेबर चौक स्थित प्रोविजन्स किराना स्टोर से चॉकलेट, अधारताल स्थित साहनी बेकरी से केक तथा बिस्किट, तुलाराम चौक स्थित गुलमोहर बेकरी से टोस्ट, इंडस्ट्रियल एरिया रिछाई स्थित सिद्धि विनायक फूड प्रोडक्ट्स से चॉकलेट वेफर्स, अमरलाल फूड प्रोडक्ट्स से टोस्ट, चॉकलेट के नमूने लिये गये।

निरीक्षण के दौरान केक तथा चॉकलेट निर्माण में प्रयुक्त होने वाले कच्चा माल जैसे रंग, एसेंस, एमल्सीफायर आदि के पैकिंग दिनांक, अवसान तिथि आदि को सूक्ष्मता से देखा गया। नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल प्रेषित किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा ग्वारीघाट स्थित भोजनालयों का भी निरीक्षण किया गया। इस स्थल पर अधिक संख्या में दर्शनार्थियों के आगमन को दृष्टिगत रखते हुये भोजन परोसने वाले खाद्य कारोबारियों को प्रतिष्ठानों में स्वच्छता व भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

Next Post

सात जमातियों को हिन्दू संगठन ने पकड़ा, पुलिस कर रही पूछताछ

Mon Dec 15 , 2025
जबलपुर: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सात जमातियों को पकडक़र पुलिस के सुपुर्द किया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। तलाशी के दौरान सभी के पास से दिल्ली के आधार कार्ड मिले है। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया की सभी की भाषा संदिग्ध है और उनके पास पुस्तकें मिली […]

You May Like