जबलपुर: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सात जमातियों को पकडक़र पुलिस के सुपुर्द किया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। तलाशी के दौरान सभी के पास से दिल्ली के आधार कार्ड मिले है। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया की सभी की भाषा संदिग्ध है और उनके पास पुस्तकें मिली हैं।
तबलीगी जमातियों के पास कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है सभी से पूछताछ की जा रही है, जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि पनागर में एक मस्जिद में सभी दो दिन रुकने के बाद पन्ना जाने वाले थे।
