पत्नी के सामने पति को घोंप दिया चाकू

जबलपुर: कोतवाली थाना क्षेत्र में बदमाश ने पत्नी के सामने पति पर चाकू से वार कर दिया और फरार हो गया। घायल को विक्टोरिया ले जाया गया जहां से उसकी हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।पुलिस के मुताबिक 24 वर्षिय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी शादी कन्हैया गोटिया के साथ वर्ष 2019 में हुयी थी।

गुरूवार को पति के साथ में घर में थी तभी तुषार नायक उसके घर के बाहर आकर उसके पति कन्हैया गोटिया को आवाज लगाकर घर के बाहर बुलाया, उसके पति कन्हैया घर के बाहर निकले तो पुराने विवाद केा लेकर तुषार नायक उसके पति के साथ मारपीट करने लगी। पैसों की मांग करने लगा, उसके पति ने पैसे देने से मना किया तो तुषार नायक ने चाकू से पति पर हमला कर चोट पहुंचा दी।

Next Post

तीन दिन में 6569 दोपहिया चालकों पर बिना हेलमेट चालान

Fri Jan 23 , 2026
इंदौर: ट्रैफिक पुलिस द्वारा बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है. सड़क हादसों में सिर में लगने वाली गंभीर चोटों और मौतों को रोकने के उद्देश्य से कार्रवाई के साथ-साथ लोगों को हेलमेट की अहमियत भी समझाई जा रही है.अभियान के तहत शहर के […]

You May Like