शहर भर से हटाए अतिक्रमण, 10 नंबर मार्केट में गुमटी वाले ने किया आत्मदाह का प्रयास

भोपाल: नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने शहर में मुख्य मार्गों पर और बाजारों में यातायात को प्रभावित करने वाले अतिक्रमण हटाए. जिसमें कोलार वार्ड-82 व 83, चूना भट्टी, कलियासोत नहर, निर्मलादेवी गेट, आलोक धाम, ललिता नगर, 11 मील ब्रिज, इन्द्रपुरी सी-सेक्टर, पिपलानी पेट्रोल पम्प, पटेल नगर रायसेन रोड, साकेत नगर, बीडीए काम्पलेक्स, साकेत नगर ए, बी सेक्टर, 10 नम्बर स्टॉप, शाहपुरा, एम.पी. नगर जोन-02, अशोका गार्डन, प्रभात चौराहा, परिक्रमा पार्क, करोंद चौराहा हनुमान मंदिर, विश्वकर्मा नगर, लिंक रोड नम्बर-1,2,3, नेहरू नगर विवेकानंद स्कूल, नेहरू नगर चौराहा, जवाहर चौक, सरस्वती नगर, भारत माता चौराहा, जय प्रकाश हास्पिटल, बोट क्लब, एमएलबी कालेेज, स्टेट बैंक चौराहा, हमीदिया रोड, चौक बाजार, शाहजहांनाबाद गोलघर आदि क्षेत्रों में अतिक्रमणों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से निर्मित लेट-बाथ, वार्ड क्र. 83 में चबूतरा व पिपलानी पेट्रोल पंप के सामने बेदर बोर्ड को तोड़ा. वहीं 10 नंबर क्षेत्र में नाली पर रखी फर्शियां तथा 11 मील क्षेत्र में अवैध रूप से रखी रेत को भी हटाया. इसी तरह से निगम अमले ने अन्य क्षेत्रों से बांस-बल्ली , ठेले, गुमठी, गन्ने की चरखी, सब्जी, फल की दुकानें को हटाया. इस दौरान 2 सोडे वाली गाडियां,ठेले, टेबिल, स्टेण्ड कांटा पल्वा बांट सहित, 3 स्टेण्ड, 4 स्टूल, 4 फ्रेम, 3 प्लाईबोर्ड, 5 बेंच आदि जब्त की कार्रवाई की.
10 नंबर मार्केट में व्यापारी ने लगाई आग
नगर निगम के द्वारा 10 नंबर मार्केट में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई और उसके बाद पूरा दल वहां से हाथ ठेले से अन्य सामान जब्त करके निकल गया. बताया जाता है कि अतिक्रमण अमले के जाने के बाद हाथ ठेला कारोबाारी ने ज्वलनशील पदार्थ से खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की, इसके बाद वहां पर काफी भीड़ इकटठी हो गई. इस घटना से वह झलस गया. आसपास के लोगों ने अस्पताल में पहुंचाया. इस घटना को लेकर नगर निगम के अतिक्रमण अधिकारी शैलेन्द्र भदौरिया से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमारे दल ने वहां पर कार्रवाई की. और वहां से हाथ ठेले से सहित काफी सामान जब्त किया. लेकिन इस कार्रवाई के दौरान एैसी कोई घटना नहीं हुई. बाद में सोशल मीडिया से इस घटना की जानकारी मिली है.

Next Post

​विश्व होम्योपैथी दिवस: भोपाल के शासकीय होम्योपैथी चिकित्सालय में लगा जन जागरूकता शिविर

Sun Apr 12 , 2026
भोपाल: राजधानी में विधानसभा विश्राम गृह स्थित शासकीय होम्योपैथी चिकित्सालय पर शनिवार को जन जागरुकता कार्यक्रम और स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का शुभारंभ प्रमुख सचिव विधानसभा यह आयोजन होम्योपैथी चिकित्सा पद्धति के जनक डॉ सैमुअल हैनीमैन जी की 271वीं जंयती के उपलक्ष्य में जिले के शासकीय होम्योपैथी […]

You May Like