नागपुर में ट्रक में आग लगने से 29 मवेशी मारे गये

नागपुर, 16 नवंबर (वार्ता) महाराष्ट्र के नागपुर जिले के कलमेश्वर तालुका के फेत्री गांव के पास रविवार सुबह मवेशियों को ले जा रहे एक ट्रक के पलट जाने और उसमें आग लगने से 29 मवेशी जलकर मर गये।

यह घटना सुबह लगभग 4:30 बजे की है जब कथित रूप से 36 पशुओं को ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया और कुछ ही क्षणों में उसमें आग लग गई।

पुलिस के अनुसार, ट्रक भंडारा मार्ग पर महलगांव से कलमेश्वर की ओर जा रहा था। फेटरी-गोरेवाड़ा रोड के पास ट्रक पलट गया जिससे उसका ईंधन टैंक फट गया।

माना जा रहा है कि लीक हुए ईंधन के कारण आग लगी। ईंधन सड़क पर बिखर गया और आग ने तेज़ी से ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया।

रस्सियों से कसकर बांधे गए और बड़ी संख्या में ठूंसे गए मवेशी आग की लपटों के फैलने के कारण बच नहीं सके। 29 पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाकी झुलस गए।

ग्रामीण पुलिस ने अमरावती निवासी नासिर नामक चालक एवं सहायक को गिरफ्तार कर लिया है।

अधिकारी इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या पशुओं को अवैध वध के लिए ले जाया जा रहा था क्योंकि इस क्षेत्र में चोरी-छिपे पशुओं की तस्करी बड़ी समस्या रही है।

इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध मवेशी परिवहन और अवैध बूचड़खानों के संचालन पर चिंताएं बढ़ा दी हैं।

 

Next Post

न्यूजीलैंड ने वेस्टइंडीज को सात रनों से हराया

Sun Nov 16 , 2025
क्राइस्टचर्च, 16 नवंबर (वार्ता) डैरिल मिशेल (119) और डेवन कॉन्वे (49) की शानदार बल्लेबाजी के बाद काइल जेमीसन (तीन विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहले एकदिवसीय मैच में वेस्टइंडीज को रोमांचक मुकाबले में सात रनों से हराया। इसी के साथ न्यूजीलैंड ने तीन […]

You May Like