गश्त के दौरान वनकर्मियों पर फायरिंग, अवैध सागौन कटाई मामले में एफआईआर दर्ज

सागर । मध्य प्रदेश के सागर जिले के वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के डोंगरगांव परिक्षेत्र के पश्चिम आमापानी बीट में गश्ती करते हुए वनकर्मियों पर हमला करने और अवैध सागौन की लकड़ी काटने एवं भंडारण करने पर थाना सुआताला में एफआईआर दर्ज की गई। वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसारवीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के डोंगरगांव परिक्षेत्र के पश्चिम आमापानी बीट में बीट गार्ड ऋषिकेश टैगोर, वनरक्षक अपने दो श्रमिकों संतोष ठाकुर और जगदीश नोरिया के साथ मोटरसाइकिल से गश्त पर थे। वनकर्मी तालाब की चेकिंग करने हेतु बड़ पर चढ़े तो उन्हें दूसरी और तीन व्यक्ति दिखाई दिए। जिनके पास दो बंदूके भी थी। पूछताछ करने पर व्यक्तियों ने इनके तरफ निशाना करके बंदूक से गोली चला दी। इस समय आसपास छिपे हुए और व्यक्ति भी इन अपराधियों के साथ इकट्ठा हो गए और गोलीबाजी प्रारभ कर दी। उस समय लगभग आठ अपराधी थे। जब वनकर्मी वहां से नहीं हटे और उन्हें ललकारते रहे तब उन्होंने तीन राउंड और फायर किया। इस बीच उन्होंने उक्त आठ अपराधियों में से तीन अपराधियों को पहचान लिया। जिनकी पहचान राजा लोधी निवासी ग्राम रमपुरा, अरविंद पटेल निवासी ग्राम कुमरोढ़ा तथा रामसेवक गोड निवासी ग्राम रमपुरा के रूप में हुई है।उक्त घटना के दौरान किसी भी वनकर्मी को कोई हानि नहीं हुई है। उक्त अपराधियों की विरुद्ध सुआताला थाना में एफ.आई.आर. दर्ज कर दी गई है। पुलिस बल की सहायता से तथा टाइगर रिजर्व में उपलब्ध डॉग स्क्वाड की सहायता से वन अमले द्वारा लगातार सर्च की गई। चूंकि रात्रि अधिक होने के कारण आज पुनः सचिंग अभियान जारी रहा। पुलिस की सहायता से आरोपियों की लोकेशन भी प्राप्त कर उनके मकान आदि की सर्चिंग की गई, जिसमें सागौन की इमारती लकड़ी, भाला, जानवरों को काटने के हथियार तथा जानवरों के अंग आदि जप्त की गई है।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने युमनाम खेमचंद सिंह को दी बधाई

Wed Feb 4 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने युमनाम खेमचंद सिंह को मणिपुर राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और युमनाम खेमचंद सिंह के नेतृत्व में मणिपुर सुशासन, […]

You May Like