अनिल कुमार सिंह बने मप्र शिक्षक संघ के प्रांत संयोजक, शहडोल संभाग में खुशी की लहर

अनूपपुर। मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह को संघ की प्रांतीय इकाई ने प्रांत संयोजक (जनजातीय कार्य विभाग) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति अखिल भारतीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेन्द्र कपूर की सहमति से प्रांताध्यक्ष क्षत्रवीर सिंह राठौड़ और प्रांतीय महामंत्री राकेश गुप्ता द्वारा की गई। इसकी घोषणा बुरहानपुर में आयोजित प्रांतीय बैठक में की गई।

अनिल सिंह को यह दायित्व उनके सक्रिय नेतृत्व, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए सौंपा गया है। जैसे ही यह खबर फैली, शहडोल संभाग के शिक्षकों व पदाधिकारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई। प्रदेशभर से भी बधाई संदेश प्राप्त हुए।

अनिल सिंह ने नियुक्ति के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे संगठन की मजबूती और एकजुटता को नई ऊंचाई देंगे। उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि वे अपने दायित्व को पूरी निष्ठा से निभाएंगे।

Next Post

स्टांप शुल्क बढ़ाने वाले विधेयक पर कांग्रेस का सदन से वॉकआउट, इसे बताया जनविरोधी

Wed Aug 6 , 2025
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में पेश भारतीय स्टांप मध्य प्रदेश द्वितीय संशोधन विधेयक 2025 को लेकर विपक्ष ने तीखा विरोध दर्ज किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल ने विधेयक को जनविरोधी बताते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया। वॉकआउट के बाद कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा परिसर […]

You May Like