भोपाल में लॉरेंस गैंग की दस्तक? ज्वेलरी व्यवसायी से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, मचा हड़कंप

भोपाल: कोलार थाना इलाके में एक व्यवसायी से लारेंस गैंग के नाम पर रंगदारी मांगने का मामला शनिवार को सामने आया है. आरोप है कि रंगदारी मांगने वालों ने उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए 10 करोड़ रुपये की मांग की है. आरोपियों के लगातार परेशान करने से पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की. मामले को संज्ञान में लेकर कोलार और सायबर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. लारेंस गैंग के नाम पर भोपाल में किसी व्यक्ति को धमकी देने का यह पहला मामला सामने आया है.

जानकारी के मुताबिक 42 वर्षीय फरियादी गौरव जैन कोलार इलाके में रहते हैं और उनकी एक ज्वेलरी शाप है. पीड़ित व्यवसायी को 18 मार्च को एक विदेशी मोबाइल नंबर से अंजान वॉट्सएप कॉल आया. कालर ने खुद को लारेंस गैंग का बताया. कालर ने अपना नाम हैरी बाक्सर बताते हुए 10 करोड़ रुपये की व्यवस्था करने को पीड़ित से कहा. व्यवसायी ने इस बात को नजर अंदाज भी किया. इस घटना के एक दिन बाद कालर ने उन्हें फिर से काल जान से मारने की धमकी देते हुए वही मांग की.

पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद उसी नंबर से उनके वाट्सएप नंबर पर धमकी भरा आडियो भी आया. व्यवसायी ने इसके बाद सायबर और कोलार थाने पहुंचकर मामले की शिकायत करते हुए अपनी सुरक्षा की मांग की. पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर कालर के मोबाइल नंबर के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है. पुलिस की शुरूआती जांच में अबतक यह सामने आया है कि जिस नंबर से काल और मैसेज आया है वह विदेशी नंबर हैं. पूरे मामले की जांच में कोलार और सायबर थाना पुलिस जुटी है. जानकारी के मुताबिक इससे पहले इंदौर, खरगौन और अशोक नगर में भी लारेंस गैंग के नाम पर कुछ कारोबारियों के साथ इस तरह का मामला कुछ दिन पहले सामने आया.

Next Post

नियमों के बीच इफ्तार: एम्स भोपाल का वायरल वीडियो बना विवाद की वजह

Sat Mar 21 , 2026
भोपाल:देश के प्रमुख सरकारी चिकित्सा संस्थानों में शुमार एम्स भोपाल एक बार फिर चर्चा में है। शुक्रवार को अस्पताल परिसर के भीतर गलियारे में सामूहिक रोजा इफ्तार का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि बाकायदा दस्तरखान बिछाकर बड़ी संख्या में […]

You May Like