नियमों के बीच इफ्तार: एम्स भोपाल का वायरल वीडियो बना विवाद की वजह

भोपाल:देश के प्रमुख सरकारी चिकित्सा संस्थानों में शुमार एम्स भोपाल एक बार फिर चर्चा में है। शुक्रवार को अस्पताल परिसर के भीतर गलियारे में सामूहिक रोजा इफ्तार का वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि बाकायदा दस्तरखान बिछाकर बड़ी संख्या में लोगों ने इफ्तार किया, जबकि भोजन भी परिसर में ही तैयार किया गया था।
घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि क्या इस आयोजन की आधिकारिक अनुमति ली गई थी।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक संस्थान का उच्च प्रबंधन इस पूरे घटनाक्रम से अनभिज्ञ बताया जा रहा है, हालांकि वीडियो वायरल होते ही मामले की सूचना केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय तक पहुंचा दी गई है।एम्स में मरीजों और परिजनों के खानपान को लेकर सख्त नियम लागू हैं। ऐसे में गलियारे में सार्वजनिक भोजन व्यवस्था स्वच्छता और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े करती है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी को लेकर भी जवाबदेही तय करने की मांग तेज हो गई है।

Next Post

मप्र कांग्रेस का टैलेंट हंट: 24 मार्च से शुरू होंगे साक्षात्कार, ऊर्जावान वक्ताओं की तलाश

Sat Mar 21 , 2026
भोपाल: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग ने टैलेंट हंट कार्यक्रम के अंतर्गत साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। यह कार्यक्रम मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। चयनित आवेदनों की समीक्षा हेतु साक्षात्कार 24 मार्च से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रारंभ […]

You May Like