अपारशक्ति खुराना का नया गाना ‘तेरे पीछे’ हुआ रिलीज, महिमा मकवाना संग दिखी केमिस्ट्री

मुंबई, 28 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता और गायक अपारशक्ति खुराना ने अपना नया गाना ‘तेरे पीछे’ रिलीज किया है, जिसमें महिमा मकवाना भी नजर आ रही हैं। यह गाना अपारशक्ति खुराना के नए अल्बम का हिस्सा है और अब स्पॉटिफाई और यूट्यूब पर उपलब्ध है। अपारशक्ति खुराना ने गाने के बारे में बात करते हुए कहा, “तेरे पीछे एक सुकून देने वाला प्यार भरा गाना है, जो प्यार की गर्माहट और उसकी नाजुकता को महसूस कराता है। यह मेरे सबसे खास गानों में से एक है, जिसे मैंने साक्षी रट्टी और मीर देसाई के साथ बनाया है। यह कविता और मधुर संगीत का खूबसूरत मेल है, जिसे आप अपने किसी खास के साथ सुनना चाहेंगे।”

‘तेरे पीछे’ एक दिल को छू लेने वाला गाना है, जो प्यार, तड़प और भावनाओं को दर्शाता है। अपारशक्ति की आवाज और महिमा मकवाना की परफॉर्मेंस इसे और भी खास बनाती है। इस अल्बम में दो और गाने भी हैं ‘गुलाबी आसमान’ और ‘आखरी वार’, जो अलग-अलग संगीत शैली में हैं लेकिन आम जिंदगी की भावनाओं से जुड़े हुए हैं। ‘तेरे पीछे’ के बोल साक्षी रट्टी और अपारशक्ति खुराना ने लिखे हैं, जिनमें कविता और आधुनिक अंदाज का अच्छा मेल है। इस अल्बम के जरिए अपारशक्ति ने दिखाया है कि वह एक्टिंग के साथ-साथ संगीत में भी अपनी पहचान बना रहे हैं और नए प्रयोग कर रहे हैं।

Next Post

सोशल मीडिया बना जन-आवाज का मंच, आवास योजना पर उठे सवालों ने खींचा ध्यान

Sat Mar 28 , 2026
आनंदपुर। सोशल मीडिया अब केवल अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं, बल्कि आमजन की समस्याओं को सामने लाने का सशक्त मंच भी बनता जा रहा है. इसका एक उदाहरण तब देखने को मिला, जब क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा की एक पोस्ट पर की गई टिप्पणी ने स्थानीय स्तर पर चर्चा और प्रशासनिक […]

You May Like