ग्वालियर: लगातार हो रही बारिश करही गांव निवासी अशोक परिहार के लिए मुसीबत बन गई। आज सोमवार सुबह उनके मकान की दीवार गिरने से अशोक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही 100 डायल पायलट मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से अशोक को मलबे से बाहर निकाला गया।
108 एंबुलेंस की सहायता से घायल अशोक परिहार को डबरा के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रैफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही कालोनी में सन्नाटा पसर गया। मामला पिछोर थाना क्षेत्र का है।
