रीवा: रीवा में दो दिन से रिमझिम बारिश हो रही है. पड़ोसी जिला मऊगंज से कम बारिश रीवा में अब तक हुई है. जवा तहसील में जहा सबसे कम बारिश हुई है, वही गुढ़ में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है.सावन के बाद बारिश कम हो गई पर जिस तरह से धीरे-धीरे बारिश हो रही है उससे उम्मीद है कि बारिशका आकड़ा एक हजार मि.मी पहुंच जायेगा. जिले में एक जून से अब तक 694 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है.
एक जून से अब तक तहसील हुजूर में 952.8 मिलीमीटर, रायपुर कर्चुलियान में 685.5 मिली मीटर, गुढ़ में 1028 मिली मीटर, सिरमौर में 595 मिली मीटर, त्योंथर में 567 मिली मीटर, सेमरिया में 627 मिली मीटर, मनगवां में 635 मिली मीटर तथा जवा में 461 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई. गतवर्ष इसी अवधि में 401.6 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी. जिले की औसत वर्षा 1044.6 मिली मीटर है.
मऊगंजमें अब तक 1314.6 मिली मीटर वर्षा
मऊगंज जिले में एक जून से अब तक 1314.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. एक जून से अब तक तहसील मऊगंज में 1176.4 मिलीमीटर, हनुमना में 1460.4 मिलीमीटर तथा नईगढ़ी में 1306.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है. जिले में गत वर्ष इसी अवधि में 732.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी. जिले में पिछले 24 घण्टों के दौरान 41.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई. पिछले 24 घण्टों के दौरान तहसील मऊगंज में 40 मिलीमीटर, हनुमना में 54 मिलीमीटर तथा नईगढ़ी में 30 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. जिले की सामान्य औसत वार्षिक वर्षा 1044.6 मिलीमीटर है.
