कनाडा के सस्केचेवान में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत, तीन घायल

ओटावा, 31 दिसंबर (वार्ता/शिन्हुआ) कनाडा के सस्केचेवान प्रांत में बिग आइलैंड लेक क्री नेशन में मंगलवार को हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय मीडिया रिपोर्टों से प्राप्त हुई।

रिपोर्ट के अनुसार, सस्केचेवान पुलिस को सास्काटून शहर से लगभग 392 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में हुई गोलीबारी की सूचना मिली थी।

रिपोर्ट में कहा गया कि दो संदिग्धों के खिलाफ खतरनाक व्यक्ति होने की चेतावनी जारी की गई है, जिनके बारे में कहा गया है कि वे हथियारबंद हैं पुलिस ने स्थानीय निवासियों को तत्काल आश्रय लेने, अपने दरवाजे बंद रखने और उस क्षेत्र से दूर रहने की चेतावनी दी।

पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोलीबारी गलती से हुई या लक्षित थी। सस्केचेवान के मुख्यमंत्री स्कॉट मो ने एक्स पर कहा कि एहतियात के तौर पर इलाके के सात स्वास्थ्य केंद्रों को बंद कर दिया गया है।

 

Next Post

‘छावा’ से ‘120 बहादुर’ तक, सच्ची घटनाओं पर बनी फिल्मों का इस साल रहा बोलबाला

Wed Dec 31 , 2025
इस साल ‘छावा’, ‘इमरजेंसी’, ‘स्काई फोर्स’, ‘120 बहादुर’ और ‘फुले’ जैसी फिल्में सच्ची घटनाओं पर बनीं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े और दर्शकों को मनोरंजन के साथ इतिहास भी दिखाया।  साल 2025 भारतीय सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष रहा, जहाँ बॉलीवुड ने व्यावसायिक सफलता के साथ-साथ सच्चाई की […]

You May Like