पंचांग 25 अगस्त 2026:-
रा.मि. 03 संवत् 2083 श्रावण शुक्ल द्वादशी भौमवासरे प्रात: 5/43, उत्तराषाढ़ा नक्षत्रे रात 11/31, आयुष्मान योगे दिन 9/26, बालव करणे सू.उ. 5/39, सू.अ. 6/21, चन्द्रचार मकर, पर्व- भौम प्रदोष व्रत, शु.रा. 10,12,1,4,5,8 अ.रा. 11,2,3,6,7,9 शुभांक- 3,5,9.
————————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष —- मंगलवार 25 अगस्त 2026
वर्ष के प्रारंभ में पारिवारिक विवाद तथा मतभेदों में वृद्धि होगी. भावुकता व जल्दबाजी में लिये गये निर्णय हितकर रहेगा. स्वास्थ्य गडग़ड़ रहेगा. वर्ष केमध्य में शुभ सूचना प्राप्त होगी. अध्ययन में रूचि एवं सहयोग बना रहेगा. वर्ष के अन्त में मांगलिक कार्यो में संलग्नता रहेगी. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को आर्थिक स्थिति का सामना करना पड़ेगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को स्वास्थ्य में सावधानी रखें. कर्क राशि के व्यक्तियों को मतभेद रहेंगे. सिंह राशि के व्यक्तियों को स्वास्थ्य लाभ होगा. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को अध्ययन में रूचि रहेगी. प्रियजनों का सहयोगप्राप्त होगा. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को भावुकता व जल्दबाजी में निर्णय लेना हानिकारक रहेगा. धनु और मीन राशि के व्यक्तियोंको मांगलिक कार्य में संलग्नता रहेगी.
————————————————————-
आज का भविष्य: मंगलवार 25 अगस्त 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बचपन से स्वस्थ्य और युवावस्था में सामान्य कष्टों से पीडि़त रहेगा, किन्तु शीघ्र ही स्वस्थ्य हो जायेगा. विद्या के क्षेत्र में अग्रणी होगा. किसी खास विद्या का ज्ञाता होगा. माता पिता का भक्त होगा. विदेश यात्रा योग भी बनता है.
————————————————————-
मेष- समय पर निर्णय लिये कार्य में मानसिक प्रसन्नता बढ़ेगी. प्रयास करने पर अच्छी सफलता मिलेगी. परिश्रम की अधिकता रहेगी. साहस बना रहेगा.
वृषभ– आय से अधिक व्ययहोगा, किन्तु कार्य बढ़ते जायेंगे. अवरोध नहीं आयेंगे. कोई मांगलिक कार्य बनने का योग है. साहस पुरूषार्थ रहेगा.
मिथुन- लाभ का योग है. भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी. उच्च एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों से संपर्क में आने से समस्या का समाधान होगा.
कर्क- आर्थिक कार्यो में सावधानी बांछनीय. मित्रता उपयोगी रहेगी. मान सम्मान और यश प्राप्त होगा. कामकाज में व्यस्तता बनी रहेगी.
सिंह- दिनचर्या व्यवस्थित रहेगी. समय पर कार्य पूर्ण होंगे. मन मे संतोष का अनुभव होगा. स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा. पदोन्नति आदि से हर्ष होगा.
कन्या- मित्रों और कुटुम्बियों के साथ रमणीक स्थल की सैर होगी. पारिवारिक प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी. मनोबल बढ़ेगा. काननी कामकाज बनेंगे.
तुला- परिश्रम प्रयासों में सफलता मिलेगी. खानपान पर ध्यान देना हितकर रहेगा. पत्राचार करते समय सावधानी रखे. धार्मिक यात्रा संभाव्य है.
वृश्चिक– भौतिक सुख साधनो की प्राप्ति होगी. प्रियजनों से भेंटवार्ता होगी. निजी दायित्वों की पूर्ति होगी. मित्र वर्ग आपकी भरपूर मदद करेगा.
धनु– परिश्रम के कार्यो में सफलता प्राप्त होगी. नियमितता बनी रहेगी. पूर्व नियोजित कार्य पूर्ण होंगे. अत्याधिक विश्वास करना हानिकारक सिद्ध होगा.
मकर- पारिवारिक कार्यो में सफलता मिलेगी. मांगलिक कार्यो की रूपरेखा बनेगी. मांगलिक कार्यो में खर्च होगा. मित्र मदद करेंगे. पराक्रम रहेगा.
कुम्भ- अतिथि आगमन होगा. मित्र वर्ग से मिलन होगा. पूज्य व्यक्तियों की सलाह मार्गदर्शन लाभदायक रहेगा. पुरूषार्थ बना रहेगा. धैर्य रखें.
मीन- शुभ कार्यो में खर्च होगा. भाग्यवर्धक समाचार मिलेगा. लेखनादि कार्यो में समय व्यतीत होगा. व्ययभार बढ़ेगा. संयम रखकर कार्य करें.
————————————————————-
व्यापार-भविष्य:
श्रावण शुक्ल द्वादशी को उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के प्रभाव से गुड़ खांड रूई, कपास, जूट, पाट, बारदाना गेहॅू जौ, चना के भाव में मंदी की चाल रहेगी. जीरा, धनियां, लालमिर्च, अजवाईन, में नरमी रहेगी. इसके बाद में तेजी होगी. भाग्यांक 3564 है.
————————————————————-
