श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल में लगा भाजपा का प्रशिक्षण वर्ग

ग्वालियर: आज भारतीय जनता पार्टी श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंडल के प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन होटल सगुन हुजरात चोराहा पर किया गया। प्रशिक्षण व वर्ग के दो दिवसीय कार्यक्रम में अंतिम दिवस के प्रथम सत्र मुख्य वक्ता के रूप में विवेक जोशी, अध्यक्षता घनश्याम गुप्ता द्वितीय सत्र में रघुवंशी ‌अध्यक्षता बृजेन्द्र सिंह जादौन, तृतीय सत्र विनोद शर्मा की अध्यक्षता में अमित बंसल एवं वरिष्ठ नेता कमल माखीजानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

वक्ताओं द्वारा संगठन की रीति नीति और विचारधारा के साथ संगठन विस्तार, बूथ कमेटी सरकार की योजनाओं और सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को सही जानकारी उपलब्ध कराने पर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया गया। इस अवसर पर वर्ग गीत नारायण दास प्रजापति ने गा। प्रशिक्षण वर्ग में मंडल अध्यक्ष प्रवीण मझवार, नवीन कुशवाह, भानू राजपूत, सतीश शर्मा, संजय पवैया, नितिन मिश्रा, शशांक पाटलीकर, हेमन्त कुशवाह, मनोज राठौर, शुभम शर्मा जयंती पाल, प्रियंका गर्ग प्रमुख रूप से बड़ी संख्या में मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Post

पिस्टल के साथ बदमाश गिरफ्तार

Sun Apr 12 , 2026
जबलपुर: गोराबाजार पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे पिस्टल, कारतूस बरामद हुआ है । टीआई संजीव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अवैध रूप से देशी पिस्टल लेकर अपराध करने की नीयत से पिंक सिटी रोड पर घूम रहे हर्ष वर्षे 19 वर्ष निवासी शिवपुरी कजरवारा शिवपुरी […]

You May Like