दमोह के युवा योगेश सुमन को मिला “हिन्दुस्तान यूथ आइकॉन अवॉर्ड 2026”

दमोह: दमोह जिले के ग्राम इमलाई निवासी युवा समाजसेवी योगेश सुमन पिता बी एल सुमन को राष्ट्र निर्माण एवं समाज कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं प्रेरणादायी योगदान के सम्मानस्वरूप ‘हिन्दुस्तान यूथ आइकॉन अवॉर्ड 2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 28 जुलाई 2026 को हिन्दुस्तान यूथ ऐवरेस्ट फाउंडेशन (माई भारत) द्वारा माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के सेमिनार हॉल में आयोजित राष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. विमला वाई रहीं।

योगेश ने कोविड 19 महामारी जनजागरुकता, आपदा राहत, स्वच्छता, जल संरक्षण, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों के माध्यम से समाज में जनभागीदारी को बढ़ावा दिया है। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत निक्षय मित्र के रूप में क्षय रोगियों को पोषण एवं उपचार के प्रति सहयोग प्रदान, आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता फैलाकर जरूरतमंद परिवारों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना साथ ही, अंगदान एवं सामाजिक सेवा अभियानों के माध्यम से समाज कल्याण में प्रेरणादायी योगदान दिया है। साथ ही जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया सभी योगेश की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Next Post

एक ही रात तीन मंदिरों में चोरी, पीतल की घंटियां ले गए बदमाश

Thu Jul 30 , 2026
इंदौर:बेटमा थाना क्षेत्र के ग्राम शिवगढ़ में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में तीन मंदिरों को निशाना बनाते हुए पीतल की घंटियां चोरी कर लीं. सुबह पूजा के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को मंदिरों से घंटियां गायब मिलीं, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.बदमाशों ने गांव के शिव मंदिर, […]

You May Like