प्रधानमंत्री पौषण शक्ति योजना अंतर्गत रसोईयों की विकास खंड स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित

बागली।रसोई में रस बरसाने वाली मां अन्नपूर्णा की आराधक मातृ शक्तिया सदैव प्रथम वंदनीय है।उक्त विचार जनपद सभागृह बागली में जिला पंचायत देवास के निर्देश अनुसार तथा जनपद पंचायत के संयोजन व जनपद शिक्षा केन्द्र के सहयोग से प्रधानमंत्री पौषण शक्ति योजना अंतर्गत मध्यान्ह भोजन में सहयोगी स्वयं सहायता समूह की मातृ शक्तियो के एक दिवसीय विकास खंड स्तरीय भोजन प्रतियोगिता सह प्रशिक्षण में बतौर मुख्य अतिथि विधायक मुरली भंवरा ने व्यक्त किये।

उपस्थित

अतिथियों का स्वागत जनपद सीईओ ,बी ई ओ प्रिया भान पुरीया,एन पी सिंह,बी आर सी कय्युम खान बनारसी, ब्लाक समन्वयक सुभाष मालवीय,शीला राठौर,इन्दर गोठी, योगेश तिवारी आदि ने किया।

उपस्थित मातृ शक्तियो को जनपद सीईओ तथा सुश्री भानुप्रिया तथा श्री खान ने भी संबोधित करते हुए इस प्रतियोगिता के उद्देश्य को बताया।

प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले 30 समूह में से आराधना बचत समूह की किरण बाई सांदीपनि विद्यालय बागली ने प्रथम पुरस्कार (5000) रू तथा प्रशस्ति पत्र तथा द्वितीय स्थान दिक्षा पाटीदार लिम्बोदा व श्रीमती कांता बाई ने (3000) रू तथा प्रशस्ति पत्र, तृतीय स्थान कोमल बाई, अनिता बाई, मांगी बाई ने (2000) रू तथा प्रशस्ति पत्र तथा सांत्वना पुरस्कार (1000)रू तथा प्रशस्ति पत्र रेखा बाई ,तेजू बाई और माया बाई को प्रदान किया गया।

उपस्थित सभी समूह को 1000-1000 हजार रुपए की राशि विधायक भंवरा द्वारा देने की घोषणा की गई।

निर्णायक समिति में शिक्षिका श्रीमती आरती लोधी, श्रम विभाग से इन्द्र पाल सिंह,बी आर सी से प्रफुल्ल द्विवेदी और आशिष सिसोदिया सम्मिलित रहे।

संचालन संकुल सह समन्वयक वारिस अली ने किया तथा आभार सहायक संचालक सुश्री प्रिया भानुप्रिया ने माना।

इस अवसर पर जनशिक्षक सुश्री नेहा श्रीवास्तव, कीर्ति पंचौली,अलकेश पाटीदार,रमेश शर्मा,तेर सिंह आदि का सराहनीय सहयोग रहा।

स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन के साथ आयोजन संपन्न हुआ।

Next Post

राहुल के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस के रोजगार मेले में उमड़ी हजारों बेरोजगार युवाओं की भीड

Fri Jun 19 , 2026
नयी दिल्ली, 19 जून (वार्ता) युवा कांग्रेस ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर शुक्रवार को यहां तालकटोरा स्टेडियम में “मेगा रोजगार मेला-2026” का आयोजन किया, जिसमें हजारों युवाओं ने भाग लिया और बड़ी संख्या में युवाओं को विभिन्न निजी कंपनियों में रोजगार के […]

You May Like