कॉलेज चलो अभियान में प्रवेश प्रक्रिया को समझाया

ब्यावरा। स्कूल शिक्षा पूर्ण कर महाविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थियों को ऑन लाईन प्रवेश लेने में अनेक प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. इनके समाधान हेतु उच्च शिक्षा विभाग के कॉलेज चलो अभियान के अंतर्गत स्थानीय शासकीय कॉलेज द्वारा स्थानीय शासकीय मॉडल हायर सेकेण्डरी स्कूल में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. जिसमें महाविद्यालय के प्रवेश नोडल अधिकारी प्रो. अरविंद भारद्वाज के नेतृत्व में प्रो. इंदिरा सांकवा, डा. दिलीप गुप्ता, डा. के.एन. मीना, डा. एच.एल. प्रजापति ने 12 वीं कक्षा के विद्यार्थियों को ऑन लाइन प्रवेश प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया. कहा कि प्रवेश फार्म सबमिट करने से पहले उसकी सभी प्रविष्टियों को अच्छे से जांच ले. विषय चयन करने की प्रक्रिया को बताया. विद्यार्थी कल्याण योजना एवं छात्रवृत्ति की जानकारी दी. व्यवसायिक पाठक्रम एवं प्रोजेक्ट पर प्रकाश डाला. विद्यालय के प्राचार्य एम.एस. मीना ने स्वागत भाषण से अतिथियों का सम्मान किया. इस अवसर पर विद्यालय स्टॉफ सदस्य, विद्यार्थी उपस्थित रहे. उपरोक्त जानकारी कॉलेज के प्राचार्य डा. आर.के. गुप्ता द्वारा दी गई.

Next Post

​सौंसर के लाल हर्ष यादव का IPL में जलवा: प्रभारी मंत्री ने बोरगांव पहुंचकर पिता को गले लगाया, परिवार का सम्मान

Fri Dec 19 , 2025
सौसर।मध्यप्रदेश के पांढुरना जिले के सौंसर क्षेत्र के युवा क्रिकेटर हर्ष यादव ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपनी जगह बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) द्वारा हर्ष को ऑक्शन में खरीदे जाने के बाद पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में […]

You May Like