रास्ता भटकी बालिका, पुलिस को रोती मिली

जबलपुर: स्कूल से छूटने के बाद घर जाते समय दस साल की बालिका रास्ता भटक गई और गोहलपुर तिराहे तक पहुंच गई। बालिका पुलिस को रोती बिलखती मिली। जिसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। वायरलैस सैट पर मैसेज चलाया। साथ ही अन्य थानों को सूचना दी। सोशल मीडिया की भी मदद ली जिसके बाद पिता थाने पहुंचा । गुमी बेटी को पाकर उसके चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। पुलिस ने पिता को समझाइश देते हुए बेटी को सुपुर्द किया ।

टीआई रीतेश पाण्डे ने बताया कि मंगलवार शाम गोहलपुर तिराहे के पास स्थित दुकान के सामने एक 10 वर्षिय बच्ची रोते हुई खडी मिली। पुलिस बालिका को थाने लेकर आई। जिसने पूछने पर अपना नाम वैष्णवी एवं पिता का नाम राजू कोरी, मां का नाम अनीता कोरी एवं भाई का नाम विनायक बतायी किंतु घर का पता पूछने पर पता नहीं बता पा रही थी जिसकी जानकारी तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों एवं कन्ट्रोल रूम को दी गयी।

कन्ट्रोल रूम जबलपुर द्वारा वायरलैस सैट के माध्यम से शहर देहात के सभी थानों को लावारिस हालत में रोते हुये मिली बच्ची के सम्बध में जानकारी दी गयी। जबलपुर पुलिस के वाट्सअप गु्रपों में भी 10 वर्षिय बालिका का फोटो डालते हुये परिजनो की पतासाजी के लिए बताया गया। बालिका के परिजनों का पता न चलने पर सोशल मीडिया के माध्यम से तलाश पतासाजी के लिए बालिका का फोटो प्रचारित, प्रसारित किया गया। स्थानीयजनों के सहयोग से पतासाजी के दौरान राजू कोरी निवासी कटरा अधारताल का थाने आया जिसने 10 वर्षिय बच्ची को अपनी बेटी वैष्णवी कोरी होना बताया। बच्ची स्कूल से छूटने के बाद घर जाते समय भटक कर गोहलपुर की ओर आ गयी थी। पिता को समझाईश दी गयी की बच्ची का ध्यान रखें।

Next Post

बुजुर्ग पिता की हत्या का आरोपी पुत्र गिरफ्तार

Wed Jul 15 , 2026
सागर: सागर जिले के बिनायका थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने पैसों के विवाद में अपने ही पिता की हत्या कर शव को घास के नीचे छिपाने वाले आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल सागर भेज दिया गया।पुलिस के अनुसार […]

You May Like