ननि की जन सुनवाई में पहुंचीं 23 शिकायतें

सतना: राज्य शासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम सतना में मंगलवार को जनसुनवाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान सत्यम मिश्रा, उपायुक्त (वित्त) उपस्थित रहे।जन-सुनवाई में कुल 23 आवेदन प्राप्त हुए। विभागवार जानकारी के अनुसार सड़क प्रकाश व्यवस्था से संबंधित 02 आवेदन, सम्पत्तिकर शाखा से संबंधित 02 आवेदन, प्रधानमंत्री आवास योजना के संबंधित 03 आवेदन, साफ-सफाई से संबंधित 04 आवेदन, पेयजल से संबंधित 02 आवेदन, अतिक्रमण से संबंधित 01 आवेदन एवं विकास कार्य से संबंधित 09 आवेदन प्राप्त हुए। प्रस्तुत आवेदनों पर कमियों एवं आवेदनों की अद्यतन स्थिति की जानकारी से अवगत कराया गया।

विकास कार्यों के लिए आवेदनों का स्थल निरीक्षण कर कार्यवाही के विधिवत प्रस्ताव प्रस्तुत किए जाने के निर्देश प्रदान किए गए।जनसंपर्क अधिकारी नगर निगम धीरज कुमार मिश्रा के अनुसार यह जनसुनवाई अगले मंगलवार को पुनः आहुत की जाएगी। साथ ही साथ जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की प्रकरणवार समीक्षा भी की जा रही है, ताकि शहरवासियों की जन सुनवाई में आने का उद्देश्य सफल हो सके।

Next Post

एमटीएम में तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

Wed Oct 28 , 2026
सतना: शहर के सिटी कोतवाली थाने के ठीक सामने स्थित एटीएम में तोडफ़ोड़ करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।घटना मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात करीब एक बजे की बताई गई। एटीएम में तोडफ़ोड़ की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अंदर मौजूद […]

You May Like