पाकिस्तान की हॉकी टीम एशिया कप के लिए भारत नहीं आएगी

नयी दिल्ली, 20 अगस्त (वार्ता) पाकिस्तान की हॉकी टीम बिहार के राजगीर में 29 अगस्त से शुरु होने वाले आगामी एशिया कप में भाग लेने के लिए भारत नहीं आयेगी।

एशियाई हॉकी महासंघ (एएचएफ) ने मंगलवार को पुष्टि की है कि पाकिस्तान की हॉकी टीम आगामी एशिया कप 2025 में भाग लेने के लिए भारत नहीं आएगी।

पाकिस्तान हॉकी महासंघ ने पहले ही अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) और एएचएफ दोनों को सूचित कर दिया था कि सुरक्षा चिंताओं के कारण उसे भारत में टीम भेजना मुश्किल होगा।

29 अगस्त से सात सितंबर तक चलने वाली इस महाद्वीपीय चैंपियनशिप के लिए पाकिस्तान की जगह बंगलादेश को चुना गया है।

पाकिस्तान तीन बार एशिया कप हॉकी चैंपियन रहा है, जिसने 1982 और 1989 के बीच खेले गए पहले तीन संस्करण जीते हैं।

एशिया कप 2025 की चैंपियन टीम को नीदरलैंड और बेल्जियम द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित होने वाले 2026 एफआईएच हॉकी विश्वकप के लिए भी सीधा प्रवेश मिलेगा।

 

Next Post

असम और छत्तीसगढ़ के बीच रोमांचक मुकाबला रहा ड्रा; हरियाणा ने नागालैंड को 3-0 से हराया

Wed Aug 20 , 2025
नयी दिल्ली, 20 अगस्त (वार्ता) सुब्रतो कप अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले – असम के बेटकुची हाई स्कूल और छत्तीसगढ़ के माता रुखमणी कन्या आश्रम के बीच 2-2 से रोमांचक ड्रॉ से लेकर एक अविस्मरणीय रिकॉर्ड तक, जहां एमेनिटी पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर (उत्तराखंड) […]

You May Like

मनोरंजन