गुलवीर चार मिनट से कम समय में एक मील दौड़ने वाले पहले भारतीय बने

टेनेसी, 30 मई (वार्ता) हांगझाऊ एशियन गेम्स के ब्रॉन्ज़ मेडलिस्ट गुलवीर सिंह शनिवार को 24वें सालाना म्यूज़िक सिटी ट्रैक कार्निवल में चार मिनट से कम समय में एक मील दौड़ने वाले पहले भारतीय रनर बने।

27 साल के गुलवीर ने पुरुषों के 1 माइल प्रो इवेंट में 3:55.63 सेकंड का शानदार समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया।

यूएसए को रिप्रेजेंट करने वाले 20 साल के क्रिस्टोफर नाइट 3:59.72 के समय के साथ दूसरे और यूएसए के ही 21 साल के ट्रिस्टन ट्रेविनो 4:00.27 के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

भारतीय स्टार डिस्टेंस रनर आने वाले ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स और आइची नागोया एशियन गेम्स की तैयारी कर रहे हैं।

आर्मी के यह रनर 5,000मी ट्रैक रेस के लिए 13 मिनट का बैरियर तोड़ने वाले पहले भारतीय भी हैं। उनका पुरुषों का 5,000मी इनडोर नेशनल रिकॉर्ड 12:59.77 सेकंड है, जो उन्होंने पिछले साल यूएसए में बनाया था। इस वर्सेटाइल डिस्टेंस रनर के नाम पुरुषों का 10,000मी का नेशनल ट्रैक रिकॉर्ड 27:00.22 सेकंड का भी है।

 

 

 

Next Post

इंग्लैंड की महिला टीम ने भारत को 26 रनों से हराया

Sat May 30 , 2026
ब्रिस्टल, 30 मई (वार्ता) फ्रेया कैम्प (नाबाद 39/ दो विकेट) हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत इंग्लैंड की महिला टीम ने शनिवार को दूसरे टी-20 मुकाबले में भारत को 26 से हरा दिया। इसी के साथ इंग्लैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। 169 रनों के […]

You May Like