स्थाई वारंटी व हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने दबोचा

सतना: थाना कोलगवां पुलिस द्वारा हिस्ट्रीशीटर बालगोविंद चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को फर्जी वाहन चलाने और धमकाने के मामले में जेल भेज दिया गया।

कोलगवां थाना क्षेत्र की बाबूपुर चौकी पुलिस ने पिछले 2 वर्षों से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी एवं हिस्ट्रीशीटर अपराधी बालगोविंद चौधरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी पर विभिन्न थानों में तकरीबन 51 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बताया जा रहा है कि आरोपी शराब के नशे में एक मॉडिफाई मार्शल गाड़ी को बोलेरो बनाकर, आगे-पीछे की नंबर प्लेट हटाकर लापरवाही से चला रहा था, पुलिस ने उसे रंगे हाथ पकड़कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्रवाई की, इसके अलावा, यह वही अपराधी है जिसने हाल ही में पिछले कुछ दिनों पहले एक ड्रम फैक्ट्री में जबरन घुसकर वहां काम कर रहे कर्मचारियों को धमकाया था। पुलिस की इस तत्परता से लंबे समय से फरार चल रहे इस कुख्यात अपराधी को आखिरकार सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।

Next Post

अनुपस्थित रहने वाले डाक्टरों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही: कमिश्नर

Tue Sep 8 , 2026
रीवा:रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह ने संजय गांधी चिकित्सालय एवं अन्य चिकित्सालयों में बढ़ती लापरवाही एवं आकस्मिक घटनाओं को देखते हुए सोमवार को बैठक ली.कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह, संजय गांधी अस्पताल के अधीक्षक डॉ. प्रियंक शर्मा एवं मेडिकल कालेज के प्रभारी डीन डॉ मनोज […]

You May Like

मनोरंजन