विमान ईंधन लगातार दूसरे महीने हुआ महँगा, तीन प्रतिशत बढ़े दाम

नयी दिल्ली, 01 अगस्त (वार्ता) देश में विमान ईंधन के दाम तीन महीने घटाने के बाद तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को इसमें लगातार दूसरी बार बढ़ोतरी की है।
देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जारी आँकड़ों के अनुसार, घरेलू विमान सेवा कंपनियों के लिए आज से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विमान ईंधन (एटीएफ) 2,677.88 रुपये (तीन प्रतिशत) महँगा होकर 92,021.93 रुपये प्रति किलो लीटर का हो गया है। इससे पहले 01 जुलाई को भी कीमतों में 7.5 प्रतिशत का इजाफा किया गया था जबकि अप्रैल, मई और जून में दाम कम किये गये थे।
इसके अलावा, कोलकाता में विमान ईंधन 2,459.16 रुपये (2.65 प्रतिशत) महँगा होकर अब 95164.90 रुपये प्रति किलो लीटर पर पहुँच गया है। मुंबई में इसकी कीमत 2,527.91 रुपये (3.02 रुपये) और चेन्नई में 2,986.17 रुपये (3.23 प्रतिशत) बढ़ी है। आज से मुंबई में एक किलो लीटर एटीएफ 86,077.14 रुपये का और चेन्नई में 95,512.26 रुपये का हो गया है।
विमान सेवा कंपनियों के कुल व्यय का 35 से 45 प्रतिशत हिस्सा विमान ईंधन के मद में खर्च होता है। इसलिए, विमान ईंधन के दाम बढ़ने का असर हवाई किराये पर भी पड़ सकता है।

Next Post

मेहदा घाट में 33 केवी विद्युत लाइन डूबी, 100 से अधिक गांव में बिजली ठप

Fri Aug 1 , 2025
भिंड: भिंड में भारी बारिश से जलतांडव देखने को मिल रहा है। सिंध नदी मेहदा घाट में 33 केवी विद्युत लाइन डूब गई है। लहरौली, पांडरी, नयागांव व मधूपुरा के विद्युत सब स्टेशन पानी में डूबे हैं जिससे इन गांवों की विद्युत सप्लाई ठप्प हो गई है। जिले के 100 […]

You May Like