बनना था डॉक्टर बन गये एक्टर चंकी पांडे 

बालाघाट। फिल्म स्टार चंकी पांडे ने बालाघाट में मीडिया से चर्चा में कहा कि वह जबलपुर से होते हुये बालाघाट आये है। इस दौरान उन्हें मार्ग में कुछ जंगल मिला लेकिन शेर नहीं दिखा। उन्हें कान्हा नेशनल पार्क या पेंच जाने पर शेर दिखाई देने की जानकारी दी गई तो उन्होने कहा कि निश्चित ही आगामी समय में वह इन स्थान पर आने का कार्यक्रम तय करेगें। साल 1984 से फिल्म नगरी में है । 23 साल की उम्र में फिल्म लाईन में आने वाले फिल्म अभिनेता चंकी पांडे ने बताया कि उनकी पहली फिल्म आज्ञा थी। जो कि वह फिल्म नगरी में किशोर कुमार के वहज से आये है। उस समय वह इस लाईन में आने को लेकर पूरी तरह से तैयार नहीं थे।

चूंकि माता-पिता डॉक्टर थे निश्चित उनकी अलग तरह का सपना था। श्री पांडे ने बताया कि उन्होने लगभग 70 से अधिक फिल्म की है लेकिन उनमें सबसे ज्यादा उनके लिये फिल्म विश्वात्मा अहम है।उन्होंने कहा कि हालांकि मेरे द्वारा फिल्म में आंखे, तेजाब सहित हॉल ही में हाउसफुल भी की है। बेटी अनन्या पांडे के भी फिल्मी अभिनेत्री के रूप में इंडिस्ट्री में आने व कई यादगार फिल्म आने को लेकर उन्होने खुशी जाहिर करते हुये कहा कि निश्चित ही बेटी अनन्या पांडे साल 2018 से फिल्म कर रही है। उनके सफर अच्छा है और इससे मुझे खुशी हो रही है। मेरी दो बेटियों में अनन्या फिल्म सीटी में कार्य कर रही है। इस दौरान उन्होने बालाघाट के वारासिवनी कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिये आयोजक संजय सिंह कछवाहा की भी सराहना की। जो यहां के लोगों को संगीत की दुनिया में स्टैज देने के साथ उन्हे आगे बढ़ाना चाहते है। बता देवें कि सिविल क्लब वारासिवनी के नव दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा आयोजित लक्की ड्रॉ और आर्केस्ट्रा मे शामिल होने के लिए फिल्म अभिनेता चंकी पांडे आये हुये थे।

वारासिवनी में नौ दिनों तक माता रानी पूजा पाठ के साथ इनामी लकी कुपन भी बांटा गया था जिसका 8 अक्टूबर को ड्रा करने एवं बाम्बे का विशाल आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए फ़िल्म स्टार चंकी पांडे आये थे। जिनके साथ इंडियन आइडियल की सिंगर दीक्षा टूर और संगीत गायक साज भटट भी आये हुये थे जिन्होने भी अपनी बात रखी और सभी ने इस कार्यक्रम के आयोजक और समाजसेवी संजय सिँह कछवाहा की व्यक्तिगत तौर पर लंबे अर्से से वारासिवनी में कार्यक्रम आयोजित कराये जाने के लिये सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी l

Next Post

पुरातत्व संग्रहालय में मनाया गया विश्व डाक दिवस 

Thu Oct 9 , 2025
बालाघाट। इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय बालाघाट में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार सादगी पूर्वक विश्व डाक दिवस आचार्य डाॅ.वीरेन्द्र सिंह गहरवार संग्रहाध्यक्ष इतिहास एवं पुरातत्व शोध संस्थान संग्रहालय तथा सदस्य वर्ल्ड पार्लियामेंट, राजेन्द्र कुमार ब्रम्हें, डाॅ.कुलदीप बिल्थरे पर्यावरण विद् , डाॅ.कविता गहरवार संस्थानाध्यक्ष, बलिनन्दर चौहान आदि […]

You May Like