देव दर्शन कर लौट रहे युवक हुए हादसे का शिकार, दो की मौत

शाजापुर, 15 मार्च. राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सांवरिया जी के दर्शन कर लौट रहे मध्य प्रदेश के शाजापुर निवासी श्रद्धालुओं की कार एक पेड़ से टकरा गई, इस दुर्घटना में दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दो युवक घायल बताए जा रहे हैं.

निंबाहेड़ा सदर पुलिस थाना से प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के शाजापुर के रहने वाले चार युवक कृष्ण धाम सांवरिया जी दर्शन कर लौट रहे थे तभी उनकी सफेद कलर की कार कचरिया खेड़ी गांव के समीप एक पेड़ से टकरा गई. इस दुर्घटना में लोकेश पिता अनोखी लाल जाति मालवीय उम्र 30 वर्ष निवासी शाजापुर, पंकज पिता राम रतन चौहान उम्र 32 वर्ष निवासी शाजापुर घायल हो गए, वहीं मोहन पिता भेरु सिंह गुर्जर निवासी शाजापुर कार के अंदर फस गए थे जिससे उनकी मृत्यु हो गई और अशोक पिता भागीरथ सौराष्ट्रीय निवासी शाजापुर की भी इस दुर्घटना में मौत हो गई. उक्त मामले में निंबाहेड़ा सदर पुलिस थाने ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है. दो युवकों की मौत होने से शहर में मातम छाया हुआ है.

Next Post

कक्षा 9वीं तथा 11वीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित

Sat Mar 15 , 2025
अच्छे अंक पाने वाले विद्यार्थियों का मिठाई खिलाकर, पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया   शाजापुर, 15 मार्च. शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय की कक्षा 9वीं तथा 11वीं की वार्षिक परीक्षा का परिणाम शनिवार को सम्पूर्ण मध्यप्रदेश सहित शाजापुर में घोषित किया गया. प्राचार्य प्रवीण कुमार मंडलोई ने बताया कि कक्षा 9वी में दर्ज […]

You May Like