रातवपुरा में नाबालिग बच्ची समेत तीन गुमशुदा सुरक्षित बरामद, चोरी का भी खुलासा

भिण्ड:जिले की रावतपुरा थाना पुलिस ने नाबालिग बच्ची समेत दो गुमशुदाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया, वहीं दूसरी ओर चोरी के एक मामले का भी सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए लाखों रुपये के आभूषण और नगदी बरामद कर ली गई।
माँ से नाराज होकर घर छोड़ गई थी नाबालिग
पुलिस के अनुसार रातवपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम बरौआ की एक नाबालिग बच्ची अपनी माँ से नाराज होकर बिना बताए घर से चली गई थी, परिजनों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू की, मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए पुलिस ने बच्ची को सुरक्षित बरामद कर लिया और परिजनों को सौंप दिया।
दो बच्चों के साथ घर छोड़ने वाली महिला भी मिली
दूसरे मामले में रातवपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोंटी के ईंट भट्टा, चौरई क्षेत्र से एक महिला अपने दो बच्चों को साथ लेकर बिना सूचना दिए कहीं चली गई थी, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तलाश शुरू की, रावतपुरा थाना पुलिस की सहायता से महिला और उसके दोनों बच्चों को सुरक्षित खोज निकाला गया।
बालिग युवती को भी सकुशल खोजा
तीसरे मामले में रावतपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम फूलबाग की एक बालिग युवती बिना बताए घर से चली गई थी, परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश अभियान चलाया, लगातार प्रयासों के बाद युवती को बरामद कर लिया गया और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
चोरी का खुलासा, सोने-चांदी के जेवर और नगदी बरामद
इसी दौरान रावतपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम रैपरा में फरियादी रामशरण बघेल के घर हुई चोरी के मामले का भी पुलिस ने खुलासा किया, पुलिस ने जांच और मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई तथा चोरी गई सामग्री बरामद कर ली।
बरामद सामग्री में शामिल हैं
रावतपुरा पुलिस ने चोरों के कब्‍जे से दो सोने की अंगूठियां, एक सोने का पेंडल, एक जोड़ी चांदी की तोड़िया, एक जोड़ी चांदी की बिछिया 9,800 रुपये नकद पुलिस ने बरामद सामान जब्त कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है, पूरे माह रावतपुरा पुलिस ने सर्चिंग अभियान के दौरान तीन आवकारी एक्‍ट के मामले दर्ज किये और एक जुआ एक्‍ट का व एक स्‍थायी वांरटी को भी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्‍त की

Next Post

एयरपोर्ट पर सवारी बैठाने को लेकर विवाद, दो कार चालकों ने युवक को धमकाया

Sun May 31 , 2026
इंदौर: देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर सवारी बैठाने को लेकर कार चालकों के बीच विवाद हो गया. दो आरोपियों ने एक चालक का रास्ता रोककर गाली-गलौज की और दोबारा सवारी बैठाने पर जान से खत्म करने की धमकी दी. पुलिस ने मामले में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज […]

You May Like