एयरपोर्ट पर सवारी बैठाने को लेकर विवाद, दो कार चालकों ने युवक को धमकाया

इंदौर: देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट पर सवारी बैठाने को लेकर कार चालकों के बीच विवाद हो गया. दो आरोपियों ने एक चालक का रास्ता रोककर गाली-गलौज की और दोबारा सवारी बैठाने पर जान से खत्म करने की धमकी दी. पुलिस ने मामले में दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है.घटना एरोड्रम थाना क्षेत्र स्थित एयरपोर्ट के अराइवल गेट के बाहर की है.

राजनगर निवासी फरियादी रितिक पिता राधेश्याम भावसार अपनी कार से पैसेंजर्स लेने एयरपोर्ट पहुंचे थे. जैसे ही वह अराइवल गेट के बाहर सवारी बैठाने लगे, तभी वहां पहुंचे दो अन्य कार चालकों ने उनका रास्ता रोक लिया. फरियादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी विपुल शर्मा निवासी शक्ति नगर और उसका ड्राइवर राहुल सूर्यवंशी ने दादागीरी करते हुए सवारी बैठाने से मना किया और कहा कि यहां से वह सवारी नहीं भर सकता.

इस पर रितिक ने कारण पूछा तो दोनों आरोपी उग्र हो गए और सरेराह गाली-गलौज करने लगे. रितिक द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसे धमकाते हुए कहा कि अगर वह दोबारा यहां से सवारी बैठाता नजर आया तो उसे जान से खत्म कर देंगे. एयरपोर्ट परिसर में विवाद बढ़ता देख आसपास मौजूद अन्य चालक और सुरक्षाकर्मी मौके पर जुटने लगे, जिन्हें देखकर दोनों आरोपी धमकी देते हुए कार से फरार हो गए. पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है

Next Post

सीएम डॉ यादव शुजालपुर पहुंचे, विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण-भूमिपूजन

Sun May 31 , 2026
शाजापुर: मुख्यमंत्री मोहन यादव रविवार को शुजालपुर पहुंचे। यहां उन्होंने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचार सुने। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से संवाद करेंगे। इसके पश्चात वे शुजालपुर में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री करीब 350 करोड़ रुपये […]

You May Like