
छिंदवाड़ा. थाना अमरवाड़ा क्षेत्र के ग्राम मरकावाड़ा में सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम देने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किया गए सोने चांदी के जेवरात बरामद करने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने बताया कि ग्राम मरकावाड़ा निवासी राजा कुमार पिता बजारी यादव 32 साल 28 जुलाई को अपने परिवार साथ ग्राम से बाहर गया हुआ था. तब अज्ञात चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के विभिन्न आभूषण, नगदी और एक वीवो कंपनी का मोबाइल चुरा लिया था. राजा कुमार की शिकायत के बाद से पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई थी. पुलिस टीम के द्वारा लगातार घटना स्थल के आस पास लगे सी.सी.टी.वी. कैमरो को खंगाला गया एवं मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर आरोपी की तलाश पतासाजी की गई जो विशेष टीम नें तकनीकी संसाधनों से प्राप्त साक्ष्यों के आधार के पर 3 संदेहियों को पुलिस राउंडअप में लिया जाकर पुछताछ की गयी संदेहियों से नाम पता पूछने पर अपना नाम मौसम उर्फ शशांक निर्मलकर , अभिषेक डेहरिया , अंशुल उर्फ शिवांश डेहरिया सभी निवासी ग्राम जाम थाना लखनवाडा जिला सिवनी के होना बताये तथा चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किये तीनों आरोपीयों से सोने एवं चांदी के आभुषण घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल एवं मोबाईल जप्त किये गये आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है. उक्त कार्रवाई में निरीक्षक राजेन्द्र धुर्वे थाना प्रभारी थाना अमरवाड़ा, उप निरीक्षक विजेन्द्र मार्को, सउनि ब्रजभानसा नरें, प्रधान आरक्षक जयसिंह बघेल, आर. करण रघुवंशी, म.आर. योगेश्वरी की मुख्य भूमिका रही.
