नवेगांव पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बाइक चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

छिंदवाड़ा. थाना नवेगांव पुलिस ने 24 घंटे के अंदर भी बाइक चोरी के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई बाइक बरामद किया है. पुलिस ने बताया कि 18 अगस्त को प्रार्थी मधु पिता बातू विश्वकर्मा 55 साल निवासी ग्राम सिमरिया सागर का रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसने 3 अगस्त की रात करीब 10.00 बजे अपने घर के उसारी में बाइक खड़ा किया था करीब आधा घंटा बाद वापस आया देखा तो वहां पर बाइक नहीं थी इस पर उसने आस पड़ोस में बाइक की तलाश भी किया लेकिन उसकी बाइक नहीं मिली किसी अज्ञात चोर ने घर में घुसकर बाइक चोरी कर ले गया है. शिकायत के बाद पुलिस ने आज्ञात चोर के खिलाफ धारा 305(1), 331(4) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध आरोपी की तलाश में जुट गई थी. थाना प्रभारी नवेगांव द्वारा गठित की गई टीम द्वारा चोरी गई बाइक और अज्ञात चोर की तलाश की गई. काफी प्रयास के बाद के बाद मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने निमोटी के पास जंगल से कमलेश विश्वकर्मा पिता बाबूराव विश्वकर्मा 25 वर्ष निवासी ग्राम सोनपठार छिंदवाड़ा को बाइक के साथ पकड़ कर उससे पूछताछ की तो आरोपी कमलेश विश्वकर्मा ने बाइक चोरी करने की बात कबूल कर लिया. इस पर पुलिस ने उसके पास से बाइक बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया. उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी नवेगांव उप निरीक्षक तरुण सिंह मरकाम, उनि. लखनलाल सरयाम, आर. रामकिशोर, आर. रुमन सिंह, आर. अरुण यादव, आर. वीरसिंह, रक्षा समिति सदस्य कोमल यदुवंशी की अहम भूमिका रही.

Next Post

प्याज के वाहनों की कतार से हाईवे जाम

Wed Aug 19 , 2026
शाजापुर, कृषि उपज मंडी में बुधवार को प्याज की बंपर आवक दर्ज की गई. प्याज के भाव में तेजी आने के बाद बड़ी संख्या में किसान ट्रैक्टर ट्रॉलियों से प्याज लेकर मंडी पहुंचे. दोपहर 12 बजे तक लगभग 35 हजार क्विंटल प्याज की आवक हुई. मंडी परिसर में प्याज खाली […]

You May Like