सरोजिनी नायडू जयंती पर सीएम डॉ यादव ने किया नमन, उनके विचार राष्ट्र सेवा की प्रेरणा

भोपाल: सरोजिनी नायडू की जयंती के अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने कहा कि सरोजिनी नायडू ने देश सेवा, साहित्य सृजन और महिला सशक्तिकरण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में उल्लेख किया कि सरोजिनी नायडू के विचार और आदर्श सदैव राष्ट्र निर्माण तथा जनसेवा की भावना को सुदृढ़ करते रहेंगे। उन्होंने युवाओं से उनके जीवन मूल्यों को अपनाने और समाज हित में कार्य करने का आह्वान भी किया।

Next Post

नवग्रह शक्तिपीठ पहुंचे सिंधिया ने मंदिर परिसर का भ्रमण कर मंदिर की भव्यता और वास्तुकला को सराहा

Fri Feb 13 , 2026
ग्वालियर: केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बीती देर रात डबरा स्थित नवनर्मित नवग्रह शक्तिपीठ में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने नवनर्मित मंदिर देवी देवताओं के दर्शन कर पूजा -अर्चना की और राज्य की सुख-समृद्धि के लिये प्रार्थना की। सिंधिया ने पूरे मंदिर परिसर का भ्रमण किया। वहां की […]

You May Like