एनएचपीसी में छह प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, मंगलवार को खुलेगा ओएफएस

नयी दिल्ली, 01 जून (वार्ता) सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनी एनएचपीसी में केंद्र सरकार अपनी छह प्रतिशत तक हिस्सेदारी बेचेगी जिसके लिए उसने ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) लाने की घोषणा की है।

एनएचपीसी ने सोमवार को शेयर बाजार को बताया कि सरकार ने 30,13, 51,044 (तीन प्रतिशत) इक्विटी शेयर बिक्री के लिए पेश किये हैं। इससे ज्यादा के लिए बोली लगने की स्थिति में तीन प्रतिशत तक अतिरिक्त शेयरों की बिक्री का प्रावधान किया गया है।

बड़े और संस्थागत निवेशकों के लिए ओएफएस मंगलवार 02 जून को खुलेगा जबकि खुदरा निवेशक 03 जून को बोली लगा सकेंगे। बोली के लिए न्यूनतम मूल्य 71 रुपये प्रति शेयर रखा गया है।

उल्लेखनीय है कि 10 रुपये अंकित मूल्य वाले कंपनी के शेयर सोमवार को 2.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.19 रुपये पर बंद हुए।

पात्र कर्मचारियों के लिए भी अतिरिक्त 45,20,265 शेयरों की बिक्री का प्रावधान किया गया है।

 

Next Post

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ, शिकायतों का हो समयबद्ध निराकरण : विष्णुदेव साय

Tue Jun 2 , 2026
रायपुर, (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि शासन की सफलता तभी मानी जाएगी, जब योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना न पड़े। मुख्यमंत्री ने सुकमा कलेक्टोरेट में सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक में […]

You May Like