
सिंगरौली। जिलेभर में दीपों का त्योहार दीपावली हर्षोल्लास और उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। बैढ़न, चितरंगी, देवसर, बरगवां, मोरवा, नवानगर और निगाही सहित शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दीपोत्सव की रौनक छाई हुई है। सुबह से ही बाजारों में चहल-पहल रही, वहीं शाम होते ही घरों, दुकानों और सरकारी कार्यालयों में आकर्षक विद्युत सजावट की गई। रोशनी से जगमगाते प्रतिष्ठान और भवन त्योहार की खूबसूरती बढ़ा रहे हैं।
दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों में भगवान गणेश, मां लक्ष्मी और धन कुबेर की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं बच्चों, युवक-युवतियों में दीपावली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लोग ग्रीन पटाखे फोड़कर आतिशबाजी के साथ दीपावली की खुशियां मना रहे हैं। आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा रहा है। घरों में रंगोली सजाई गई और दीप प्रज्ज्वलित किए गए। एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर शुभकामनाएं देने का सिलसिला जारी है। पूरे जिले में रोशनी, उल्लास और उमंग का माहौल बना हु
