मिशन 2027: उत्तर प्रदेश में सीट बंटवारे पर मंथन शुरू, एनडीए और इंडिया गठबंधन ने तय की बातचीत की रणनीति

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दलों ने गठबंधन और सीट बंटवारे की तैयारियां शुरू कर दी हैं। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने सहयोगी दलों के साथ बातचीत के लिए कमेटियां गठित की हैं। वहीं, भाजपा ने एनडीए के सहयोगी दलों से समन्वय और सीटों के तालमेल की जिम्मेदारी अपने वरिष्ठ नेताओं को सौंपी है।

सपा ने गठबंधन संबंधी बातचीत के लिए चार सदस्यीय कमेटी बनाई है। इसमें रामगोपाल यादव, श्यामलाल पाल, राजीव राय और इकरा चौधरी को शामिल किया गया है। वहीं, कांग्रेस की पांच सदस्यीय कमेटी में प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, राजेंद्र पाल गौतम, आराधना मिश्रा ‘मोना’ और इमरान मसूद शामिल हैं।

भाजपा ने एनडीए के चार सहयोगी दलों से बातचीत के लिए अलग-अलग नेताओं को जिम्मेदारी दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी से, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर से और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक अपना दल (एस) की अनुप्रिया पटेल से बातचीत करेंगे। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी निषाद पार्टी के संजय निषाद से सीटों के तालमेल पर चर्चा करेंगे।

इस तरह 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले गठबंधन की तस्वीर और सीटों के बंटवारे को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। हालांकि, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व की मंजूरी के बाद ही सीट बंटवारे का अंतिम फॉर्मूला तय होगा। सपा और कांग्रेस के बीच भी 23 और 24 नवंबर को सीटों के तालमेल पर बातचीत प्रस्तावित है।

Next Post

प्यार और सुकून की नई धुन: भोपाल के युवा गायक राहिल संजीव का नया गीत ‘तू जो मिले’ रिलीज़

Sun Nov 22 , 2026
भोपाल। शहर के युवा और प्रतिभाशाली गायक राहिल संजीव ने संगीत प्रेमियों को एक नया और बेहद खास तोहफा दिया है। उनका बहुप्रतीक्षित ओरिजिनल गीत ‘तू जो मिले’ आज ज़ोरदार अंदाज़ में रिलीज़ हो गया है। अपनी दिल छू लेने वाली धुन और गहरे एहसासों से सजा यह गाना दुनिया […]

You May Like