स्टेशन से अपहृत दो नाबालिग बरामद, जीआरपी की सतर्कता से टली घटना

इटारसी। शनिवार को इटारसी रेलवे स्टेशन से दो अपहृत नाबालिग लड़कियों को जीआरपी ने सकुशल बरामद किया। दोनों लड़कियां सतना जिले के थाना रैगांव की रहने वाली हैं।

जीआरपी थाना प्रभारी को रैगांव थाना पुलिस से सूचना मिली थी कि दोनों किशोरियां इटारसी स्टेशन के आसपास हो सकती हैं। सूचना मिलते ही आरक्षक अमित कुमार, अमित कौशिक और सुमित यादव को तलाश में भेजा गया। गहन खोजबीन के बाद दोनों लड़कियां मुसाफिर खाने में बैठी मिलीं। उन्हें थाने लाकर आवश्यक कार्रवाई के बाद मुस्कान संस्था में सुरक्षित रखा गया।

शनिवार को रैगांव थाना पुलिस और परिजन इटारसी पहुंचे, जहां जीआरपी ने दोनों लड़कियों को सौंप दिया। इस सराहनीय कार्य के लिए आरक्षक सुमित यादव और अमित कुशवाहा की समझदारी और त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की गई, जिनके प्रयासों से संभावित बड़ी अप्रिय घटना टल गई।

Next Post

तवा नदी किनारे मिला मगरमच्छ का मृत बच्चा

Sat Sep 20 , 2025
इटारसी। समीपवर्ती ग्वाड़ी गांव में शनिवार सुबह लगभग 8:45 बजे ग्रामीणों ने तवा नदी किनारे एक मृत मगरमच्छ के बच्चे को देखा और इसकी सूचना रानीपुर वन परिक्षेत्र के डिप्टी रेंजर शिवकुमार तिवारी को दी। मौके पर पहुंचकर तिवारी ने शव बरामद किया और पंचनामा कार्रवाई के लिए उसे बागदेव […]

You May Like