
मंडला। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में अवैध सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत महाराजपुर पुलिस ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की।
मुखबिर सूचना पर पुलिस ने दबिश देकर सलीम खान (42), निवासी दादा धनीराम वार्ड, महाराजपुर को अंकों पर रुपये का दांव लगाते रंगेहाथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ सट्टा अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इसके अलावा, थाना महाराजपुर क्षेत्र में 2 वर्षों से फरार चल रहे स्थायी वारंटी नितिन बैरागी और रोहित नेटी को भी पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी खनिज अधिनियम एवं चोरी के प्रकरण में न्यायालय द्वारा वांछित थे।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी डॉ. जयसिंह यादव सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
