शून्य पर आउट होकर फंसे अभिषेक शर्मा, हेनरी की गेंद पर गंवाया विकेट, बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड

भारत-न्यूजीलैंड चौथे टी20 में ओपनर अभिषेक शर्मा के नाम अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह पारी की पहली गेंद पर गोल्डन डक का शिकार होकर आउट हो गए।

टीम इंडिया के विस्फोटक ओपनर अभिषेक शर्मा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम के एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वह अपना असर नहीं दिखा सके। भारत की पारी की पहली ही गेंद पर अभिषेक मैट हेनरी की गेंद पर आउट हो गए। बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में उन्होंने सीधे डेवोन कॉन्वे को कैच थमा दिया और गोल्डन डक का शिकार बने।

अनचाही सूची में शामिल हुआ नाम

इस आउट के साथ अभिषेक शर्मा के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह भारत की ओर से टी20 अंतरराष्ट्रीय में पारी की पहली गेंद पर आउट होने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, रोहित शर्मा और संजू सैमसन भी इस तरह आउट हो चुके हैं। अच्छी लय में चल रहे बल्लेबाज का इस तरह आउट होना टीम के लिए भी झटका साबित हुआ।

पहली गेंद पर आउट हुए भारतीय बल्लेबाज

  • केएल राहुल बनाम जिम्बाब्वे, हरारे 2016
  • पृथ्वी शॉ बनाम श्रीलंका, कोलंबो आरपीएस 2021
  • रोहित शर्मा बनाम वेस्ट इंडीज, बासेटेरे 2022
  • संजू सैमसन बनाम न्यूजीलैंड, गुवाहाटी 2026
  • अभिषेक शर्मा बनाम न्यूजीलैंड, विशाखापत्तनम 2026

सीरीज में शानदार रहा है अभिषेक का प्रदर्शन

हालांकि इस मुकाबले को छोड दें तो अभिषेक शर्मा का मौजूदा फॉर्म जबरदस्त रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में उन्होंने 35 गेंदों में 84 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 240 का रहा और उन्होंने 5 चौके व 8 छक्के लगाए थे। इसके बाद तीसरे टी20 में भी अभिषेक ने शानदार बल्लेबाजी की और 20 गेंदों में नाबाद 68 रन बनाए। इस पारी में उनका स्ट्राइक रेट 340 रहा, जिसमें 7 चौके और 5 छक्के शामिल थे।

 

Next Post

चौथे टी20 में टीम इंडिया की हार के ये हैं 4 विलेन

Thu Jan 29 , 2026
विशाखापत्तनम में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रन से हराया। इस जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में स्कोर 3-1 हो गया। विशाखापत्तनम के एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 28 […]

You May Like