बोर्ड परीक्षा में डिजिटल सुरक्षा: जैमर्स और फ्लाइंग स्कॉट टीम करेगी नकल की निगरानी

साक्षी केसरवानी भोपाल। मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद फरवरी में होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अपनी तैयारियों में जुटा है. करीब 9 लाख छात्र हाईस्कूल और 7 लाख छात्र इंटरमीडिएट के इस बार परीक्षा में शामिल होंगे। फिलहाल केन्द्रो का निर्धारण अभी तक नहीं हो सका है. लेकिन परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र सुरक्षा से लेकर नकल रोकने की तैयारियां पूरी हैं. सभी परीक्षा केंद्रों पर जैमर्स का इस्तेमाल किया जायेगा। जिससे इंटरनेट सम्बंधित गतिविधियों से नकल पर रोक लग सके. वही हर जिले में फ्लाइंग स्कॉट की टीम औचित्य निरीक्षण की लिए बनाई जाएगी। इनका निर्धारण जिले में परीक्षा केंद्रों की संख्या पर निर्भर होगा। वहीं प्रश्नपत्र को सुरक्षित केंद्र तक पहुंचाने के लिए हर सेंटर पर एक कलेक्टर प्रतिनिधि बनाया जायेगा जो कि प्रश्नपत्र को सुरक्षित केंद्र तक लेकर जायेगा। इस पूरी प्रक्रिया की मैपिंग डिजिटल एप्लिकेशन के जरिये होगी। प्रश्नपत्र को सुरक्षित रखने के लिए इसमें सबसे अहम बात ये होगी कि कलेक्शन सेंटर से प्रश्नपत्र के बॉक्स सीधे ही केंद्र में पहुंचेंगे और इस पूरे रास्ते को ऐप के जरिये ट्रैक कर इसकी सुरक्षा को सुनिश्चित किया जायेगा। देरी की स्थिति में तुरंत कलेक्टर से जानकारी ली जाएगी. प्रश्नपत्र को परीक्षा के समय ही कक्ष में छात्रों के सामने खोला जायेगा।

मूल्यांकन प्रणाली में बार कोड का होगा इस्तेमाल

परीक्षा के बाद मूल्यांकन में छात्र की उत्तरपुस्तिका को एक बार कोड दिया जायेगा। जो उसकी निजी जानकारी को सुरक्षित रखेगा। वही जिले की कापियां दूसरे दिल के अतिरिक्त उस जिले में भी जांची जा सकेंगी।

छात्रों की सुविधा को हेल्पडेस्क में विशेषज्ञ देगें राय

बोर्ड की परीक्षाओं के लिए छात्र के प्रश्नों का उत्तर देने के लिए एमपीबीएससी द्वारा हेल्पाइन नंबर जारी किया गया है. इस पर छात्र अपनी हर तरह की परेशानियों को विशेषज्ञ से साझा कर सकते हैं. और सलाह ले सकते हैं. इस हेल्पलाइन नंबर पर छात्रों के स्ट्रेस को लेकर भी क्षेत्र विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे।

कंडक्ट ऑफ एक्जाम एंड कमांड कंट्रोल सिस्टम इन एप्लिकेशन के जरिये इस बार की परीक्षा को और पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से करवाया जायेगा। हर तरह की इंटरनेट और अन्य नक़ल गतिविधियों को रोकने की तैयारी है.

भूपेश गुप्ता, सीएसओ, एमपीबीएससी, भोपाल

 

Next Post

वैभव के तूफानी 144 से भारत ने यूएई को धो डाला

Sat Nov 15 , 2025
दोहा, (वार्ता) सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की 144 रन की तूफानी शतकीय पारी की बदौलत भारत ए ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में शुक्रवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 148 रन के बड़े अंतर से पीट दिया। भारत ने 20 ओवर में चार विकेट पर 297 रन का […]

You May Like