जबलपुर: शहर में मौसम ने एक बार फिर करवट बदली है। देर रात से शुरू हुई रिमझिम बारिश ने सुबह होते-होते मूसलाधार रूप ले लिया। सुबह से जारी झमाझम बारिश के कारण पूरा शहर पानी-पानी हो गया है। शनिवार सुबह से ही आसमान में काले-घने बादलों ने डेरा जमा रखा है। दोपहर तक सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए हैं। घने बादलों के कारण दिन में भी शाम जैसा नजारा बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो हफ़्तों 14 से 27 अगस्त में पूर्वी मध्य प्रदेश में सामान्य से ज्यादा वर्षा हो सकती है।
Next Post
आन-बान शान से लहराया तिरंगा, आजादी के जश्न में डूबा शहर
Sat Aug 15 , 2026
जबलपुर: स्वतंत्रता दिवस की 79 वीं वर्षगाँठ जिले भर में हर्ष, उमंग और उत्साह के साथ मनाई जा रही है। आजादी के जश्न में शहर डूबा हुआ है जिले में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह जिला मुख्यालय पर सिविल लाइन स्थित पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया, जहां […]

You May Like
-
1 year ago
सुलह की बैठक में साले ने जीजा को मारे चाकू
-
4 months ago
8 माह में तीन बेटों की मौत, पिता ने की सीएम से गुहार
-
8 months ago
हाईकोर्ट के आदेश पर नीलेश बने तदर्थ सचिव