खण्डेलवाल से दिव्यांग राइफल शूटर व इंफ्लुएंसर उत्कर्ष मिश्रा ने की सौजन्य भेंट

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के भोपाल स्थित निवास पर शुक्रवार को एक विशेष सौजन्य भेंट कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान मध्यप्रदेश के होनहार दिव्यांग राइफल शूटिंग खिलाड़ी और प्रतिभाशाली युवा सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर उत्कर्ष मिश्रा ने उनसे मुलाकात की।

​भेंट के दौरान दोनों के बीच खेल, युवा प्रतिभाओं के प्रोत्साहन और समाज में दिव्यांगजन सशक्तिकरण को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई। प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने उत्कर्ष मिश्रा के जज्बे, उनकी खेल उपलब्धियों और सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को प्रेरित करने के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने उत्कर्ष के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।

​उत्कर्ष मिश्रा ने भी प्रदेश अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया और युवाओं को आगे बढ़ाने तथा राज्य में खेल सुविधाओं को और बेहतर बनाने के विषय पर अपने विचार साझा किए।

Next Post

प्रमुख सचिव ने ग्रामीणों की सुनीं बिजली समस्याएं, सोलर प्लांट एवं बीना रिफाइनरी का लिया जायजा

Fri Oct 9 , 2026
सागर। प्रमुख सचिव, ऊर्जा विभाग ने राहतगढ़ वितरण केंद्र अंतर्गत मीरखेड़ी एवं बहादुरपुर पंचायत में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जन चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बिजली आपूर्ति की स्थिति एवं अन्य समस्याओं की जानकारी ली। प्रमुख सचिव ने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित […]

You May Like