
सागर। प्रमुख सचिव, ऊर्जा विभाग ने राहतगढ़ वितरण केंद्र अंतर्गत मीरखेड़ी एवं बहादुरपुर पंचायत में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जन चौपाल लगाई। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बिजली आपूर्ति की स्थिति एवं अन्य समस्याओं की जानकारी ली। प्रमुख सचिव ने संबंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।
सागर संभाग के अंतर्गत बीना स्थित बीपीसीएल तथा सीहोरा वितरण केंद्र के अंतर्गत ग्राम मसूरहई में प्रधानमंत्री कुसुम योजना के घटक ‘ए’ के तहत स्थापित 2 मेगावाट क्षमता के सोलर प्लांट का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्लांट की व्यवस्थाओं एवं संचालन की जानकारी ली गई।
प्रमुख सचिव ने अपने भ्रमण के दौरान बीना रिफाइनरी एवं स्किल डेवलपमेंट सेंटर का भी निरीक्षण किया। जन चौपाल एवं सोलर प्लांट के निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता, सागर क्षेत्र उपस्थित रहे।
