
ग्वालियर। टेकनपुर कस्बे में आज रात जमीनी विवाद को लेकर अंधाधुंध फायरिंग में एक युवक संजीव परिहार की गोली लगने से मौत हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयराज कुबेर सहित बड़ी संख्या में मौके पर पुलिस बल मौजूद है। यहां लंबे समय से दो गुटों में जमीनी विवाद चल रहा था। गोलियों की गड़गड़ाहट से लोग दहशत में आ गए। पुलिस ने कई चले हुए राउंड जप्त किए हैं।
