कांग्रेसजनों ने दृष्टिहीन बालिकाओं के साथ मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

ग्वालियर। आज रक्षाबंधन के पर्व पर अमर ज्योति दृष्टिहीन बालिका छात्रावास पहुंचकर सभी बालिकाओं के साथ कांग्रेसजनों ने रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया। सभी कांग्रेस जनों ने उनके साथ सेवा, सम्मान, रक्षा एवं सहयोग का संकल्प लिया

इस अवसर पर सांसद अशोक सिंह, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल जोहरे, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हैवरण कंसाना, ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह भदोरिया, धर्मवीर राठौर, जिला सचिव सुरेश प्रजापति, मंडल अध्यक्ष मोनू जैन, युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष विजय दिवाकर, प्रदेश महासचिव मटू यादव सहित कांग्रेस के सैकड़ो साथी विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम के संयोजक कांग्रेस नेता जीतू खटीक थे।

Next Post

लखनादौन सबस्टेशन में लगेगा तीसरा पावर ट्रांसफार्मर

Fri Aug 28 , 2026
सिवनी। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने सिवनी जिले के 132 केवी एक्स्ट्रा हाई टेंशन सबस्टेशन लखनादौन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सबस्टेशन की वोल्टेज प्रोफाइल, विद्युत भार की स्थिति तथा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही विद्युत […]

You May Like

Play sound