लखनादौन सबस्टेशन में लगेगा तीसरा पावर ट्रांसफार्मर

सिवनी। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने सिवनी जिले के 132 केवी एक्स्ट्रा हाई टेंशन सबस्टेशन लखनादौन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सबस्टेशन की वोल्टेज प्रोफाइल, विद्युत भार की स्थिति तथा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही विद्युत आवश्यकता की समीक्षा की। निरीक्षण के बाद एमडी सुनील तिवारी ने लखनादौन सबस्टेशन में एक अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित करने के निर्देश दिए। वर्तमान में यहां दो पावर ट्रांसफार्मर संचालित हैं। तीसरे ट्रांसफार्मर की स्थापना होने के बाद क्षेत्र की पारेषण व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता भी बढ़ेगी।इसका लाभ लखनादौन तहसील के साथ ही आदिवासी बहुल क्षेत्रों धूमा, आदेगांव, छपारा, कहानी और धनोरा के हजारों घरेलू एवं कृषि विद्युत उपभोक्ताओं को मिलने की उम्मीद है। अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्थापित होने से बढ़ते विद्युत भार को संभालने में भी मदद मिलेगी।

आउटसोर्स कर्मियों से किया से भी किये संवाद

निरीक्षण के दौरान एमडी ने सबस्टेशन की ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने वहां कार्यरत आउटसोर्स कार्मिकों से संवाद कर उनकी कार्य परिस्थितियों और आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने कर्मचारियों को विद्युत तंत्र की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। ये अधिकारी रहे मौजूद निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता (टेस्टिंग) एम. वाई. मंसूरी, अधीक्षण अभियंता (टेस्टिंग) सिवनी एन. एस. लोधी, कार्यपालन अभियंता अरुण वैध, सहायक अभियंता श्रीमती सीमा डोंगरे सहित एमपी ट्रांसको के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Next Post

उफनते नाले को पार करते समय तेज बहाव में बहा युवक, शव मिला

Fri Aug 28 , 2026
रीवा, रीवा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है. जिले के त्यौंथर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बड़ागांव नाला में एक 36 वर्षीय युवक पानी के तेज बहाव में बह गया. तेज बारिश के कारण उफान पर आए नाले को पार करते समय यह हादसा हुआ. घटना […]

You May Like

मनोरंजन