
घुवारा/भगवां। मध्य प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी “सुपर हंड्रेड” (Super 100) योजना में भगवां क्षेत्र की शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा की दो मेधावी छात्राओं ने स्थान बनाकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। छात्रा निहारिका सेन और आशी जैन के चयन की सूचना मिलते ही विद्यालय परिवार और समूचे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
बड़े शहरों के प्रतिष्ठित संस्थानों में मिला प्रवेश
चयन प्रक्रिया के बाद जारी सूची के अनुसार:
निहारिका सेन का चयन सुभाष एक्सीलेंस स्कूल, भोपाल के लिए हुआ है।
आशी जैन को मल्हार आश्रम, इंदौर में प्रवेश मिला है।
ये दोनों छात्राएं अब प्रदेश के इन प्रतिष्ठित संस्थानों में रहकर अपनी आगे की पढ़ाई पूरी करेंगी।
निशुल्क मिलेगी नीट और जेईई की कोचिंग सुपर हंड्रेड योजना के तहत इन छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की उच्च स्तरीय तैयारी कराई जाएगी। निहारिका और आशी को नीट (NEET) और जेईई (JEE) जैसी कठिन परीक्षाओं के लिए विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा निशुल्क कोचिंग दी जाएगी। इसके साथ ही उनके रहने, खाने और पढ़ाई का पूरा खर्च मध्य प्रदेश शासन द्वारा वहन किया जाएगा।
क्षेत्र में हर्ष का माहौल छात्राओं की इस उपलब्धि पर कन्या विद्यालय घुवारा के प्राचार्य और शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम बताया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं का इस स्तर पर चयन होना अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा।
