ट्रैक्टर के टक्कर से संविदा श्रमिक की मौत

सिंगरौली । ऊर्जाधानी में सड़क हादसा थमने का नाम नही ले रहा है। लगातार सड़क हादसे को लेकर जिले की यातायात व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा होने लगा है। आज एनएच 39 सीधी-सिंगरौली के बरगवां-जियावन के मध्य स्थित बेटहाडाड़ में एक बाइक सवार श्रमिक युवक को बेलगाम ट्रैक्टर चालक ने टक्कर मार दिया, जहां युवक की मौत हो गई। वहीं गुस्साएं मृतक के परिजन एवं ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख चक्काजाम कर दिये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार फोरलेन मार्ग पर हाई सेकेंडरी स्कूल के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर ने बाइक सवार सीताराम पाल पिता छोटेलाल पाल उम्र 35 वर्ष निवासी कोहराखोह को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सीताराम की मौके पर ही मौत हो गई। बरगवां पुलिस ने बताया कि मृतक सीताराम हिंडाल्को कंपनी में श्रमिक के रूप में कार्यरत था। वह सुबह की पाली में काम समाप्त कर अपने घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आक्रोश व्यक्त किया, जिससे कुछ समय के लिए सड़क पर जाम कर दिया। मुआवजे के मांग पर अड़े हैं। सूचना मिलते ही बरगवां थाना प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद वारसी एवं तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे गये और लोगों को समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है।

रजमिलान में सड़क हादसे का शिकार हुआ युवक

माड़ा थाना क्षेत्र के रजमिलान में आज गुरूवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में ग्राम गहिलरा निवासी महेश शाह 30 वर्ष पिता रामलल्लू शाह गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि महेश शाह अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 66 जेडडी 5478 से जा रहे थे, तभी रजमिलान क्षेत्र में दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसा इतना गंभीर था कि उन्हें शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद करते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Next Post

ग्वालियर के ऑलराउंडर यशवर्धन बने भारतीय अंडर-19 टीम के कप्तान

Thu Jun 11 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर के युवा क्रिकेटर यशवर्धन सिंह चौहान को भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की जूनियर क्रिकेट समिति ने श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम की घोषणा की है, जिसमें यशवर्धन को वनडे और मल्टी-डे दोनों टीमों का कप्तान बनाया गया […]

You May Like